एक्सप्लोरर

Bihar Politics: JDU MLA नरेंद्र नारायण यादव का बिहार विधानसभा का उपाध्यक्ष बनना तय, किया नामांकन

JDU MLA Narendra Narayan Yadav: नरेंद्र नारायण यादव ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि मैं सदन की कार्यवाही को निष्पक्ष तरीके से संचालित करने का प्रयास करूंगा.

पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव (Narendra Narayan Yadav) ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. जेडीयू के नेता महेश्वर हजारी (Maheshwar Hazari) ने कल 21 फरवरी को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र (आरक्षित) से दूसरी बार विधायक बने हजारी मार्च, 2021 से उपाध्यक्ष पद पर थे. विधानसभा उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नरेंद्र नारायण यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) और विजय कुमार सिन्हा जैसे वरिष्ठ राजग नेताओं की उपस्थिति में विधानसभा सचिवालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव शुक्रवार को होना है

पूर्व मंत्री 73 वर्षीय नरेंद्र नारायण यादव 1990 के दशक से मधेपुरा जिले की आलमनगर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद यादव ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि मैं सदन की कार्यवाही को निष्पक्ष तरीके से संचालित करने का प्रयास करूंगा. वहीं, सदन के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव शुक्रवार को होना है. हजारी को कैबिनेट में शामिल किए जाने या अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाये जाने की अटकलें हैं. 

'पक्ष-विपक्ष सभी लोगों की बात भी सुनेंगे'

यादव ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे निभाते रहे हैं. पार्टी ने जो विश्वास जताया है हम उसके आभारी हैं. उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बेहतर समन्वय के साथ सदन का संचालन किया जाएगा. पक्ष-विपक्ष सभी लोगों की बात भी सुनेंगे. बता दें कि पूर्व उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के बुधवार को अचानक इस्तीफा देने के बाद उपाध्यक्ष का पद खाली हुआ है. वहीं, नरेंद्र नारायण यादव का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है.

ये भी पढे़ं: Rabri Devi: 'केके पाठक की कार्यशैली मुख्यमंत्री तय करें', सख्त तेवर में राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार को लताड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर JDU का पहला रिएक्शन, 'जिस तरीके से…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर JDU का पहला रिएक्शन, 'जिस तरीके से…'
Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की प्रतिक्रिया, 'किसी भी राष्ट्र का…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की प्रतिक्रिया, 'किसी भी राष्ट्र का…'
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
Bihar Band Live: बिहार बंद का असर, बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
बिहार बंद: बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Embed widget