एक्सप्लोरर

Gopal Mandal Son Arrested: विधायक गोपाल मंडल का बेटा गिरफ्तार, SIT ने दबोचा, मां ने कहा- विपक्षियों की चाल

Bhagalpur News: आशीष मंडल समेत चार लोगों पर जमीन विवाद के मामले में गोलीबारी हुई थी. इसी कांड में वारंट जारी किया गया था. अन्य अभियुक्तों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

भागलपुर: जेडीयू विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) के बेटे आशीष मंडल (Ashish Mandal) को एसआईटी (SIT) की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. आशीष मंडल समेत चार लोगों पर जमीन विवाद (Land Dispute) को लेकर गोलीकांड मामले में वारंट जारी किया गया था. इसी मामले में एसआईटी की टीम ने तिलकामांझी शीतला स्थान के पास से आशीष मंडल को दबोच लिया.

कुछ दिन पहले गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल ने अपने रेस्टोरेंट में धूमधाम से क्रिसमस का सेलिब्रेशन किया था. इस दौरान उसने कहा था कि उसके पिता गोपाल मंडल किसी से नहीं डरते और वो भी किसी से नहीं डरते. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था. अब एसआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.

गोपाल मंडल की पत्नी ने लगाए आरोप

बेटे की गिरफ्तारी के बाद गोपाल मंडल की पत्नी सविता देवी ने कहा वह नगर निगम के चुनाव के तहत मेयर पद की प्रबल दावेदार हैं. उनका मेयर बनना सुनिश्चित है. लोगों को इससे परेशानी हो रही है और उनके राजनीतिक करियर में दाग लगाने की कोशिश की जा रही है. चुनाव में खलल डालने के लिए विरोधियों ने ऐसा किया है. कहा कि उनका बेटा निर्दोष है. बिना वारंट के उनके बेटे को पकड़ा गया है जो कहीं से सही नहीं है.

कहां से हुई आशीष की गिरफ्तारी?

तिलकामांझी के शीतला स्थान रोड के समीप विधायक गोपाल मंडल की पत्नी के प्रचार प्रसार का कार्यालय था. आशीष प्रचार की तैयारी में लगा हुआ था. इसी दौरान पुलिस पहुंची और उसे पकड़ लिया. इस मामले में भागलपुर के एसपी शुभम आर्य ने कहा विधायक गोपाल मंडल के बेटे के अलावे अन्य चार अभियुक्त हैं जिन्हें हम लोगों ने कई दिनों से चिह्नित कर रखा था. एसआईटी की टीम ने आशीष को दबोचा है. बाकी अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 'मैं किसी से नहीं डरता', जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे ने किसे दी चुनौती? VIDEO देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget