एक्सप्लोरर

JDU के बाहुबली विधायक को CM नीतीश कुमार में दिखता है अगला PM, कहा- दूसरा कोई चेहरा नहीं

गोपालपुर विधायक ने कहा कि जेडीयू बहुत जल्द एक नंबर की पार्टी बनने जा रही है. 15 साल हम लोगों ने अच्छे से काम किया और उम्मीद है कि एक नंबर की पार्टी बनकर आगे भी हमलोग यूं ही जनता का मन जीतते रहेंगे.

भागलपुर: जेडीयू एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा के पीएम मटेरियल वाले बयान पर विवाद जारी है. जहां एक ओर विपक्ष के नेता उनके बयान पर चुटकी ले रहे हैं. वहीं, जेडीयू के नेता कुशवाहा के बयान को सही ठहराते हुए रोजाना अलग-अलग बयान दे रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को जेडीयू के बाहुबली विधायक गोपाल मंडल ने इस संबंध में बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में उन्हें अलग पीएम दिखता है. पीएम पद की दावेदारी के लिए और कोई चेहरा है ही नहीं.  

पीएम नरेंद्र मोदी भी बहुत अच्छे

पत्रकारों से बात करते हुए गोपालपुर विधायक ने कहा, " मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णरूपेण प्रधानमंत्री के पद के दावेदार हैं. वह बहुत कुशल राजनेता हैं, इसलिए वह अच्छे से देश को चला सकते हैं. वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी भी बहुत अच्छे हैं. लेकिन हमारे नेता नीतीश कुमार भी उनसे कम नहीं है."

वहीं, स्मार्ट सिटी को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत जल्द शहरवासियों को स्मार्ट सिटी का काम दिखने लगेगा. अभी चार साल हुए हैं, धीरे-धीरे काम चल रहा है. लेकिन काम रुका नहीं है. कोई भी काम अचानक से नहीं हो पाता, इसलिए शहरवासियों को धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है.

जेडीयू एमएलसी पर लगाया आरोप

उपेंद्र कुशवाहा के बिहार दौरे के संबंध में उन्होंने कहा, " वो भागलपुर जो आए उनका मकसद सिर्फ कुशवाहा को एकत्रित करना ही दिखा. " वहीं, मंत्री सम्राट चौधरी पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह कभी एक पार्टी में स्थिर रह ही नहीं सकते, इसलिए उनकी कोई बात करना ही बेकार है.

गोपालपुर विधायक ने कहा कि जेडीयू बहुत जल्द एक नंबर की पार्टी बनने जा रही है. 15 साल हम लोगों ने अच्छे से काम किया और उम्मीद है कि एक नंबर की पार्टी बनकर आगे भी हमलोग यूं ही जनता का मन जीतते रहेंगे. बहुत मजबूती से हम लोग एक नंबर के पायदान पर दिखेंगे.

यह भी पढ़ें -

बिहार पुलिस की 'दबंगई', वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार को जड़ा थप्पड़, बुजुर्ग के साथ की बदसलूकी

चिराग पासवान बोले- PM बनने की फिराक में हैं नीतीश कुमार, NDA से बाहर आने की तलाश रहे राह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget