एक्सप्लोरर

'ये लोग भ्रम फैला रहे हैं', RJD के सत्ता परिवर्तन के दावे पर बोले मंत्री जयंत राज

Jayant Raj: आरजेडी नेताओं का कहना है कि ईडी की कार्रवाई के जरिए BJP अपने सहयोगी दलों को मैसेज दे रही है. यानी इधर उधर किया तो आप पर भी जांच एजेंसियां शिकंजा कसेंगी.

Minister Jayant Raj: सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि बिहार को पैर पकड़ुआ सीएम नहीं चाहिए. बिहार का सीएम निडर और विजन वाला होना चाहिए. अब तेजस्वी यादव पर जेडीयू कोटे के मंत्री जयंत राज ने हमला बोला साथ ही आरजेडी के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें पार्टी ने सत्ता परिवर्तन की बात कही है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अपने तरीके से बातों को रख रहे हैं, लेकिन 2025 में भी नीतीश ही मुख्यमंत्री बनेंगे और 225 सीट जीतने का लक्ष्य है जो पूरा होगा.

जयंत राज ने आगे कहा कि नीतीश RJD के साथ नहीं जा रहे हैं. आरजेडी भ्रम फैला रही है. 2025 बिहार विधानसभा चुनाव हम लोग NDA में रहकर लड़ेंगे. सीएम कई बार कह चुके हैं कि हम जिनके साथ थे फिर उनके साथ आ गए हैं और यहीं रहेंगे. उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन आरजेडी से क्यों टूटा यह तो आरजेडी को सोचना चाहिए. 

ED लालू से पूछताछ कर रही है. इस सवाल पर पर उन्होंने कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है, जो चलती रहेगी. जैसा किए हैं वैसा भुगतेंगे. तेजस्वी यादव के नीतीश पर किए गए हमले पर कहा कि 20 साल से सीएम नीतीश के नेतृत्व में विकास का काम हो रहा है और आगे भी होता रहेगा. 

दरअसल लालू से ईडी की लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ पर RJD विधायक ऋषि कुमार ने एबीपी न्यूज से बातचीत में दावा किया था कि जब जब लालू परिवार के यहां ED CBI रेड होता है, या पूछताछ होती है. तब तब बिहार में सत्ता बदलती है. नीतीश का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि ये ईडी की कार्रवाई के जरिए BJP अपने सहयोगी दलों को मैसेज देती है कि चुनावी साल में आप लोग भी इधर-उधर होइएगा तो आप पर भी जांच एजेंसियां शिकंजा कसेंगी.

वहीं आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने भी यही दावा किया. उन्होंने कहा इस बार भी सियासी खेला होगा. नया सियासी समीकरण बनेंगे. लालू परिवार से ED पूछताछ कर रही है. नीतीश कुमार को मैसेज है कि इधर उधर होइएगा तो आप लोगों पर भी शिकंजे में आ जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: 'जब नाश मनुज पर छाता है', अखिलेश सिंह के बेटे आकाश कुमार ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget