एक्सप्लोरर

JDU Reaction: BJP से दोस्ती वाले CM नीतीश के बयान पर जेडीयू ने दी प्रतिक्रिया, विजय चौधरी ने NDA से रिश्तों पर दी सफाई 

Nitish Kumar News: सीएम नीतीश कुमार के बयान पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रिश्तों को राजनीतिक रिश्तों से नहीं जोड़ना चाहिए.

पटना: मोतिहारी में सीएम नीतीश कुमार के बीजेपी नेताओं से दोस्ती को लेकर दिए गए बयान पर बिहार में चर्चा तेज हो गई है. इसको लेकर कई कयास भी लगाए जाने लगे हैं. वहीं, इस सीएम के बयान पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उनका बयान बिल्कुल स्पष्ट है. उसका राजनीति मतलब ढूंढने की जरूरत नहीं है. नीतीश कुमार केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की घटनाक्रम बता रहे थे. यह तथ्यात्मक बात है. नीतीश कुमार बीजेपी नेताओं को जो कह रहे हैं वह व्यक्तिगत रिश्ते की बात कह रहे हैं. रिश्ता आज भी कायम है, लेकिन हम लोग बीजेपी के साथ नहीं हैं.

आज भी बीजेपी नेताओं से मेरी बात होती है- विजय चौधरी 

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जहां तक दोस्ती की बात है तो दोस्ती हमेशा रहती है. आज भी बीजेपी नेताओं से मेरी बात होती है. हमारे अच्छे दोस्त हैं और उन सभी से बात होती है. व्यक्तिगत रिश्तों को राजनीतिक रिश्तों से नहीं जोड़ना चाहिए. राजनीतिक समर्थन और विरोध से व्यक्तिगत रिश्ते ना टूटते हैं और न बहुत गहरे हो जाते हैं. वह राजनीतिक अलग चीज होती है. मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर उन्होंने तथ्यात्मक बातें कही हैं, जो बिल्कुल सही है. 

मोतिहारी में बीजेपी नेताओं से सीएम ने कही थी ये बात

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को मोतिहारी के महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बीजेपी नेताओं की ओर इशारों- इशारों में कहा कि 'छोड़िए न भाई, हम अलग हैं आप अलग हैं. इन सबको छोड़िए. जब तक हम जीवित रहेंगे, हमारी दोस्ती खत्म नहीं होगी. चिंता मत कीजिए. वहीं, सीएम के इस बयान पर बिहार की राजनीति में चर्चा का दौर शुरू हो गया है. इसके लेकर कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: क्या नीतीश कुमार NDA में जाने की कर रहे हैं तैयारी? राष्ट्रपति का आगमन संयोग या प्लान! समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'लाठी चले, गोली चले या गोला...
'लाठी चले, गोली चले या गोला..." पप्पू यादव ने दी पीएम मोदी को चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget