एक्सप्लोरर

JDU Reaction: रविशंकर प्रसाद के बयान पर जेडीयू भड़की, पूर्व केंद्रीय मंत्री को CM नीतीश की चिंता नहीं करने की दी सलाह

Madan Sahni Statement: मंत्री मदन सहनी गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं.

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) के बयान का जवाब देते हुए मंत्री मदन सहनी (Madan Sahni) ने गुरुवार को कहा कि रविशंकर प्रसाद को मुख्यमंत्री की चिंता करने की जरूरत नहीं है, उन्हें अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हताश और निराशा चेहरे को देखकर समझ जाना चाहिए कि उनके प्रधानमंत्री को 2024 का डर सता रहा है. भारतीय जनता पार्टी के जितने भी बड़े नेता उन्हें पता है कि वह अब लौट कर नहीं आ रहे हैं. सहनी ने रविशंकर प्रसाद पर बोला कि पार्टी में उनकी कोई जगह नहीं है इसीलिए वो जगह बनाने के लिए अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं.

आगे मदन सहनी ने कहा कि मुंबई में विपक्षी एकता की तीसरी बैठक होनी है और विपक्षी एकता को सफल करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार प्रयासरत हैं. प्रयास सफल होता दिख भी रहा है. इस वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आएं और अगली बार फिर से झंडा फहराने की बात कर रहे हैं.

'सीएम नीतीश को अटल बिहारी बाजपेयी से खास लगाव है'

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दिल्ली में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर पुष्पांजलि करने पहुंचे थे इस पर बीजेपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर है. बीजेपी के हमले का जवाब देते हुए मदन सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अटल बिहारी बाजपेयी से खास लगाव है, जिसकी वजह से उनकी समाधि पर पुष्पांजलि करने जाते रहते हैं. वहीं, पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मतदाता और देश की जनता का थोड़ा भी ख्याल नहीं है. बिना मत मांगे बिना मत लिए बिना चुनाव हुए पहले से ही एडवांस में जो मतदाता है उनका वह अपमान कर रहे हैं कि अगली बार लाल किले से झंडा फहराएंगे. यह तो सरासर लोकतंत्र का मजाक है.

लॉ एंड ऑर्डर पर दिया जवाब

वहीं, समस्तीपुर में अपराधियों द्वारा दारोगा की गोली मारकर हत्या की घटना पर जदयू नेता ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है. जल्द उन्हें हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया के तहत कठोर से कठोर सजा दी जाएगी. बिहार में बीजेपी के द्वारा लॉ एंड ऑर्डर पर लगातार सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि जब हम लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ रहते हैं तो सुशासन दिखाई देता है और जब आरजेडी के साथ सरकार बनाते हैं तो उन्हें जंगलराज नजर आता है. बिहार पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास किया है और आगे भी पूर्ण विकास करेगा और सुरक्षित रहेगा.

ये भी पढ़ें: PM की आर्थिक सलाहकार परिषद के चीफ ने कहा- 'किस संविधान की जरूरत?' मनोज झा बोले- 'ठहरे हुए पानी में कंकड़…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाठी चले, गोली चले या गोला...
'लाठी चले, गोली चले या गोला..." पप्पू यादव ने दी पीएम मोदी को चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget