एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बीजेपी नेताओं से दोस्ती वाले सीएम नीतीश के बयान पर ललन सिंह बोले- सुशील कुमार मोदी हमारे मित्र हैं

Lalan Singh Statemnet: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बीजेपी लगातार हमलावर हैं. वहीं, बीजेपी को लेकर सीएम के बयान पर उन्होंने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इन दिनों अपने एक बयान को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. बीजेपी (BJP) के नेताओं से सीएम के दोस्ती वाले बयान पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. वहीं, इस पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सीएम के बयान पर बीजेपी से संबंध निकालने वालों का नजरिया खराब है. राजनीति करने का मतलब दुश्मनी नहीं है. हम लोग रोज बोलते हैं सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) हमारे मित्र हैं और उनको फिर से राज्यसभा सांसद बना दिया जाए. व्यक्तिगत संबंध को राजनीति से जोड़ने का काम मीडिया करती है. मीडिया ने नीतीश कुमार के साथ बेईमानी की है. नीतीश कुमार बीजेपी की ओर कभी नही देखेंगे . इससे नीतीश कुमार भयभीत नहीं होने बाले हैं.

विपक्षी एकता के सूत्रधार नीतीश कुमार हैं- ललन सिंह

ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी धोखेबाज पार्टी है. 2020 चुनाव में नीतीश कुमार की पीठ में छुरा भोंका है. पार्टी के एक नेता के साथ मिलकर षड्यंत्र किया था. विपक्षी एकता के सूत्रधार नीतीश कुमार हैं. बीजेपी से मुक्त भारत बनाना है. नीतीश कुमार का लक्ष्य है. वहीं, पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर कहा जब परिणाम आएग तो देखिएगा. तीन दिसंबर को पता चल जाएगा देख लीजिएगा. वहीं, नमो ट्रेन के चलाने पर उन्होंने कहा पूरा देश और इतिहास 'नमो' के नाम से लिखा जा रहा है. संविधान में संसोधन कर देंगे. 'नमो' संविधान के नाम से जाना जाएगा.

'नीतीश कुमार ने बीजेपी के बारे में कोई चर्चा नहीं की है'

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार ने बीजेपी के बारे में कोई चर्चा नहीं की है. व्यक्तिगत संबंधों की बात की है. नीतीश कुमार की ओर क्यों देखेंगे? मीडिया का एजेंडा है तो चलाते रहिए. बता दें कि सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को मोतिहारी के महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी नेताओं की ओर इशारों- इशारों में कहा था कि 'छोड़िए न भाई, हम अलग हैं आप अलग हैं. इन सबको छोड़िए. जब तक हम जीवित रहेंगे, हमारी दोस्ती खत्म नहीं होगी. चिंता मत कीजिए. इस बयान पर बिहार में राजनीति गरमा गई है.

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor: सीएम नीतीश की राजनीति पर प्रशांत किशोर ने उठाया पर्दा, लालू-तेजस्वी को लेकर CM के स्टैंड पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget