एक्सप्लोरर

‘असदुद्दीन ओवैसी बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस-RJD की मदद में उतरे’, नीतीश कुमार की पार्टी का बड़ा दावा

Bihar Election 2025: वक्फ संशोधन बिल पर बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बीजेपी के पास लोकसभा में बहुमत नहीं है. अगर नीतीश और चंद्रबाबू नायडू उनका समर्थन नहीं करेंगे तो विधेयक कानून नहीं बन पाएगा.

Bihar News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी ने पलटवार किया है. JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस और आरजेडी की मदद में उतरे हैं. ऐसा लगता है कि जैसे उन्होंने INDIA गठबंधन से सुपारी ली हो, NDA गठबंधन को हराने के लिए.

क्या बोले थे असदुद्दीन ओवैसी? 
दरअसल, ओवैसी ने वक्फ संशोधन बिल पर बोलते हुए कहा कि बीजेपी के पास लोकसभा में बहुमत नहीं है. यह सरकार बैसाखियों पर टिकी है. पीएम नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान और जयंत चौधरी की बैसाखियों पर निर्भर है. अगर ये चारों दल इस असंवैधानिक विधेयक (वक्फ बिल) का समर्थन नहीं करते तो विधेयक कानून नहीं बन पाएगा. 

वक्फ विधेयक हमेशा के लिए मुस्लिम वक्फ बोर्ड को बर्बाद कर देगा. लेकिन अगर ये सहयोग दल बीजेपी का समर्थन करते हैं तो मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि मुसलमान उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे. इस विधेयक को लुटेरा कानून कहा जाना चाहिए. क्योंकि बीजेपी की केंद्र सरकार वक्फ की संपतियों को हड़पना चाहती है.

वक्फ संशोधन बिल पर क्या कहते हैं NDA नेता?
वक्फ संशोधन विधेयक पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि हमने शुरू से ही वक्फ पर अपना रुख बनाए रखा है. हम इस बात पर स्पष्ट थे कि इस विधेयक की कम से कम एक कमेटी में जाना चाहिए. मुझे इस बात की खुशी है कि जिस तरह से जेपीसी में इसे भेजा गया. हमारा मानना था कि इस मुद्दे से जुड़े हर हितधारक को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए.

उन्होंने कहा कि जेपीसी में हर पार्टा की प्रतिनिधित्व होता है. हर पार्टी के सांसद वहां मौजूद होते हैं. हमारी पार्टी के सांसद अरूण भारती भी उस कमेटी के सदस्य थे. उस कमेटी के सामने हर एक स्टेट होल्डर ने आकर अपनी बातों को रखा. कई मुस्लिम प्रतिनिधियों ने भी इसपर अपना समर्थन दिया.

यह भी पढ़ें: पटना में अमित शाह का लालू यादव पर हमला, CM नीतीश कुमार बोले- 'मुझसे 2 बार गलती हुई'

 

 

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget