एक्सप्लोरर

पटना में अमित शाह का लालू यादव पर हमला, CM नीतीश कुमार बोले- 'मुझसे 2 बार गलती हुई'

Bihar Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 1990 से 2005 तक लालू के कार्यकाल में अपराध, छिनतई, रेप की घटनाएं होती थी. इसलिए लालू-राबड़ी की सरकार को जंगलराज का नाम दिया गया.

Amit Shah Bihar Visit: राजधानी पटना में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2025 के चुनाव में नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर एनडीए की सरकार बनेगी और प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी. यानि सीधे तौर पर शाह ने मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के चेहरे पर मुहर लगा दी है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बीते 10 साल में मोदी सरकार ने देश के 60 करोड़ गरीबों के लिए काम किया. मैं लालू यादव से पूछता हूं कि आपने गरीबों के लिए कुछ किया हो तो उसका खाका लेकर आइए. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया. पीएम मोदी ने गरीबों की मदद के लिए सहकारिता क्षेत्र में काम किया. 

‘लालू-राबड़ी की सरकार को जंगलराज का नाम दिया’
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में सबसे ज्यादा फायदा बिहार को होने वाला है. लालू के शासनकाल में विकास चौपट हुआ. चीनी मिले बंद हो गई. मैं जनता से कहने आया हूं आप बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनाइए, हम चीनी मिलों को फिर से शुरू कर देंगे. दलहन का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जा रहा है. उन्होंने कहा कि 1990 से 2005 तक लालू के कार्यकाल में अपराध, छिनतई, रेप की घटनाएं होती थी. इसलिए लालू-राबड़ी की सरकार को जंगलराज का नाम दिया गया.

‘लालू-राबड़ी की सरकार में बिहार बर्बाद हुआ’
अमित शाह ने कहा मैं ज्यादा नहीं बोलूंगा लेकिन लालू यादव से एक प्रश्न पूछता हूं कि आप यूपीए में मंत्री रहे तब आपने केंद्र सरकार से कितना पैसा लिया. लालू-राबड़ी की सरकार में बिहार बर्बाद हुआ है और एनडीए सरकार में बिहार का विकास हुआ है. 8000 करोड़ से पुलों का निर्माण हो रहा है. बिहार में मखाना बोर्ड बनाया गया है. 

‘मुझसे दो बार गलती हो गई’
वहीं सहकारिता विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मुझसे दो बार गलती हो गई, लेकिन अब कभी नहीं होगी. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था ये मैं कैसे भूल सकता हूं. पहले बिहार की क्या स्थिति थी सब जानते हैं शाम को कोई घर से बाहर नहीं निकलता था. हिंदू-मुस्लिम के बीच झगड़े होते थे. पढ़ाई का हाल भी बेकार था. इलाज का इंतजाम नहीं था. उन्होंने कहा कि याद रखिएगा पहले के लोगों ने काम नहीं किया, इसलिए सब साथ रहिएगा. बिहार के विकास में केंद्र का भी सहयोग मिल रहा है. 

यह भी पढ़ें: अमित शाह संग होने वाली NDA की बैठक से पहले चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा- 'वर्चस्व की लड़ाई…'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान
रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान
Embed widget