एक्सप्लोरर

JDU Leader Murder Case: भूमि विवाद में हुई थी JDU नेता की हत्या, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

एसएसपी ने बताया कि घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि कई लोग फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. पूरी घटना में मुख्य रूप से रवि गोप और उमेश कुमार को आरोपित किया गया है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में बीते दिनों हुए जेडीयू (JDU) नेता सह दानापुर नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक मेहता की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पटना एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लो ने रविवार को पीसी कर बताया कि घटना में शामिल शूटर सहित चार अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए बाइक को भी बरामद कर लिया गया है. हत्या के पीछे का कारण लंबे समय से चला आ रहा जमीन विवाद है. 

28 मार्च को कर दी थी हत्या

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में राजू कुमार, राजकुमार साहनी उर्फ बालक, मनोज कुमार और मोहम्मद आजाद हुसैन उर्फ पिंटू शामिल हैं. इनके पास से दो देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद किया गया है. अधिकारी ने बताया कि 28 मार्च की रात्रि 9:30 बजे दानापुर थाना अंतर्गत नासरीगंज पुलिस चौकी के समीप बाइक सवार तीन से चार की संख्या में अपराधियों ने दीपक की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Bihar Crime: आरा में अपराधियों ने एटीएम मशीन को बनाया निशाना, गैस कटर से काटकर की 20 लाख की चोरी

जमीन कारोबार से जुड़े थे नेता

घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस ने मृतक के परिजनों, करीबियों और कर्मचारियों के साथ-साथ घटना के समय आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की. इस दौरान पता चला कि दीपक मेहता राजनीति के साथ-साथ जमीन के कारोबार से भी जुड़े हुए व्यक्ति थे. पटना में कई जगह उनका जमीन की खरीद-बिक्री का कारोबार था. इसी में से एक दानापुर के मिथिला कॉलनी स्थित बिस्कुट फैक्ट्री मोड़ के पास स्थित 52 कट्ठा जमीन था, जिसको लेकर रवि गोप और उसके साथी से नेता का विवाद था. 

मुख्य आरोपी की पुलिस को तालाश

वहीं, दीघा में 29 कट्ठे के प्लॉट को लेकर बुद्धा कॉलोनी के रहने वाले उमेश कुमार से भी नेता का विवाद चल रहा था. इन्हीं विवादों में उनकी हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना में बिहार पुलिस एसोसिएशन का पदेन सदस्य लाली का भी नाम सामने आया है, जिसकी फिलहाल जांच की जा रही है.

एसएसपी ने बताया कि घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि मुख्य शूटर और इसमें शामिल कई लोग फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. पूरी घटना में मुख्य रूप से रवि गोप और उमेश कुमार को आरोपित किया गया है. दोनों फरार चल रहे हैं. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: 'बंगले की राजनीति नहीं करते नीतीश', चिराग के आरोप पर JDU का पलटवार, याद दिलाई सालों पुरानी बात

Bihar Liquor ban: 'शराब बेचोगे तो जाओगे जेल', सरपंच के टोकते ही भड़के धंधेबाज, पूरे गांव में दौड़ा-दौड़ाकर की पिटाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget