एक्सप्लोरर

Bihar Crime: आरा में अपराधियों ने एटीएम मशीन को बनाया निशाना, गैस कटर से काटकर की 20 लाख की चोरी

नवादा थाना पुलिस और डीआईयू की टीम को पूरे मामले की जांच में लगाया गया है. एसपी विनय तिवारी की नेतृत्व वाली टीम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर शातिर चोरों की तलाश में जुट गई है.

आरा: बिहार के आरा में शनिवार की देर रात अपराधियों ने एसबीआई बैंक के एटीएम को निशाना बनाया. अपराधियों ने शहर के नवादा थाना क्षेत्र के धोबीघटवां स्थित एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटा और मशीन में रखे 20 लाख रुपए चुरा लिए. चार की संख्या में पहुंचे नकाबपोश चोरों ने पहले एटीएम के शटर को काटा और फिर एटीएम में प्रवेश कर गए. इसके बाद उन्होंने एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे और सायरन को क्षतिग्रस्त कर दिया. 

मशीन उखाड़कर ले भागे अपराधी 

ऐसा करने के बाद उन्होंने साथ में लाए गैस कटर से एटीएम मशीन को निकाला और कार में लादकर उसे सुनसान इलाके में लेकर चले गए. फिर पूरे मशीन को गैस कटर से काट कर उसमें रखे 20 लाख रुपये चुरा लिए और खाली मशीन को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिनगंज स्थित एक खेत में फेंक दिया. इधर, चोरी की वारदात की भनक लगते ही स्थानीय लोगों नवादा थाना पुलिस को सूचना दी. लेकिन सूचना पाकर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक चोर वहां जा चुके थे. 

Bihar News: गुप्ता धाम जा रहे पांच पर्यटकों की पिटाई, इस बात को लेकर वन कर्मियों ने पीटा 

फिलहाल, नवादा थाना पुलिस और डीआईयू की टीम को पूरे मामले की जांच में लगाया गया है. एसपी विनय तिवारी की नेतृत्व वाली टीम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर शातिर चोरों की तलाश में जुट गई है. बता दें कि नारायणपुर थाना के बनौली के रहने वाले जयशंकर प्रसाद के मकान में स्थित एसबीआई बैंक का एटीएम बिना सुरक्षा गार्ड का चल रहा था. इसी बात का फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया.

दिन में ही लोड किया था कैश 

बता दें कि शनिवार की सुबह की प्राइवेट कंपनी ने एटीएम में 21 लाख रुपए के करीब लोड किया था. रात में ही लूट की घटना हो गई. ऐसे में एएसपी हिमांशु की नेतृत्व वाली टीम सीएमएस के कर्मचारी से पूछताछ कर रही है. 

यह भी पढ़ें -

Bihar News: 'बिहार में तानाशाह हो गई है पुलिस', थानेदार की बदतमीजी पर भड़का विपक्ष, CM नीतीश पर साधा निशाना

Bihar Politics: 'बंगले की राजनीति नहीं करते नीतीश', चिराग के आरोप पर JDU का पलटवार, याद दिलाई सालों पुरानी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget