एक्सप्लोरर

नालंदा में पूर्व JDU नेता के भाई के घर से ताइवान और इंग्लैंड में बनी रिवॉल्वर, CO2 कैप्सूल और कारतूस बरामद, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Akbar Malik: अकबर मलिक का नेटवर्क सिर्फ स्थानीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्रोतों से भी जुड़ा हो सकता है. अकबर मलिक कोई नया नाम नहीं है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गई है.

Akbar Malik Arrested: नालंद जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई के तहत पुलिस ने बाबर मलिक के भाई और कुख्यात जमीन कारोबारी अकबर मलिक को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी बिहार थाना क्षेत्र के बैगनाबाद मोहल्ले में एक विशेष छापेमारी अभियान के दौरान हुई है, जो सुबह शुरू होकर लगभग 8-9 घंटे तक छापेमारी चली थी. इस कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है.

 अवैध हथियार और विस्फोटक बरामद 

नालंदा एसपी भारत सोनी के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर अकबर मलिक के ठिकानों पर छापेमारी की थी. जैसे ही पुलिस दस्ते ने अकबर के घर को चारों ओर से घेरा वह पुलिस की आहट पाकर भाग गया, हालांकि पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और थोड़ी ही देर में उसे धर दबोचा.  घर में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस को अकबर मलिक के ठिकानों से भारी मात्रा में अवैध हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है. 

जब्त किए गए सामान में शामिल है, 8 अलग-अलग प्रकार की लोडेड बंदूकें और रिवॉल्वर, 967 जिंदा कारतूस विभिन्न कैलिबर के 4 CO2 कैप्सूल, जो विस्फोटक सामग्री में आते हैं. बैटन रॉड (गुप्ती) और अन्य धारदार हथियार, कई मोबाइल फोन, जिनकी जांच की जा रही है. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बरामद हथियारों में विदेशी निर्माण के भी हथियार पाए गए हैं. इनमें ताइवान निर्मित रिवॉल्वर और इंग्लैंड में बनी 32 रिवॉल्वर भी शामिल है. 

यह संकेत है कि अकबर मलिक का नेटवर्क सिर्फ स्थानीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्रोतों से भी जुड़ा हो सकता है, अकबर मलिक कोई नया नाम नहीं है, उसका आपराधिक इतिहास खुद बयां करता है कि वह लंबे समय से कानून के दायरे से बाहर रहकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहा है.

बिहार थाना में उसके खिलाफ 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि लहेरी और पटना के बिहटा थानों में भी केस दर्ज हैं, उसके खिलाफ दर्ज मामलों में ज़मीन कब्जा, अवैध वसूली, धमकी, और असलहों की तस्करी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं. सबसे पुराना मामला साल 2012 का है, जो दर्शाता है कि वह लगभग एक दशक से ज्यादा समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है.

अकबर मलिक बाबर मलिक का सगा भाई है

बता दें कि आरोपी अकबर मलिक जेडीयू नेता बाबर मलिक का सगा भाई है, इसलिए इस पूरे मामले ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है. अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या इस पूरे आपराधिक साम्राज्य को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था, पुलिस अभी इस एंगल से भी जांच कर रही है. एसपी भारत सोनी ने बताया कि की हमें पहले से सूचना थी कि अकबर मलिक अवैध हथियारों के खरीद-बिक्री में संलिप्त है, सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष टीम गठित की गई और आज सुबह की यह बड़ी कार्रवाई सफल रही.

एसपी ने कहा बरामद हथियारों की मात्रा और गुणवत्ता देखकर हम भी चौंक गए हैं. जांच के बाद और भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं, पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि अकबर मलिक के नेटवर्क और उसकी आपूर्ति श्रृंखला का खुलासा किया जा सके. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये विदेशी हथियार भारत में कैसे पहुंचे.

ये भी पढ़ें: Manish Kashyap: 'मोदी की रैली में मत जाइएगा', ये मनीष कश्यप को क्या हो गया? BJP विधायकों के बारे में कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget