एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना तो भड़की JDU, कहा- 'घोटाला बॉय' से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

नीतीश कुमार ने कहा था कि हम जानते हैं कि जब उनलोगों को राज करने का मौका मिला तो उन्होंने जनता की सेवा नहीं की. उनलोगों का काम सिर्फ बोलते रहना है. ऐसे में जिसको जो मर्जी है वह बोलते रहें.

पटना: बिहार में होने वाले उपचुनाव (Bihar Assembly By-Election) को लेकर वार-पलटवार का दौर जारी है. चुनावी सभाओं में नेता एक-दूसरे पर तल्ख टिप्पणी कर रहे हैं. इसी क्रम में सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने तारापुर में चुनावी सभा संबोधित करते वक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव (Lalu Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) दोनों पर निशाना साधा था. उन्होंने जनता से कहा था कि हमें जब से काम करने का मौका मिला हम काम कर रहे हैं . लेकिन कुछ लोगों को 15 साल काम करने का मौका मिला, तब उन्होंने अपना विकास किया, जनता का नहीं. 

तेजस्वी ने नीतीश कुमार को कही ये बात

अब मुख्यमंत्री के इस वार पर तेजस्वी यादव ने पलट वार किया है. उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, " नीतीश कुमार बहुत ही शर्मीले स्वभाव के हैं, इसलिए वो महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अफसरशाही, शराब तस्करी, बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य और विधि व्यवस्था पर कभी भी बात नहीं करते. वो आपका वर्तमान व भविष्य बर्बाद कर कहते हैं कि इतिहास के बासी पन्नों को सूंघते रहो. वर्तमान में बात कीजिए, साहब."

 

Bihar Crime: प्रेमिका से शादी के बाद गांव में ही रहने लगा युवक, लड़की के पिता को नहीं हुआ बर्दाश्त, जिसका डर था वही हुआ

बिहार की जनता ने दिया है उपनाम

तेजस्वी के इस ट्वीट के बाद सियासी पारा चढ़ गया है. जेडीयू (JDU) ने उनके ट्वीट पर पलटवार किया है. जेडीयू नेता व प्रवक्ता निखिल मंडल (Nikhil Mandal) ने ट्वीट कर कहा, " मुख्यमंत्री क्या हैं, कैसे हैं, इस बात की सर्टिफिकेट आप जैसे घोटाला बॉय से नहीं चाहिए. सुशासन बाबू से लेकर विकास पुरुष जैसे उपनाम बिहार की प्यारी जनता ने उन्हें दिया है. आपके समय, बिहारी को गाली मिलती थी पर आज बिहारी को ताली मिलती है. चारा से लारा वाले क्या बोलेंगे."

 

दरअसल, कल मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दोनों सीटें जीतने के लालू प्रसाद यादव के दावे के संबंध में कहा था कि दावा करने में किसी को कोई दिक्कत नहीं है. दावा करने में क्या जाता है? लोग जेल के अंदर और बाहर रहकर बातें करते रहते हैं. हमको इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी है. उन्होंने कहा था कि हम जानते हैं कि जब उनलोगों को राज करने का मौका मिला तो उन्होंने जनता की सेवा नहीं की. उनलोगों का काम सिर्फ बोलते रहना है, जिसको जो मर्जी है वह बोलते रहें. हमको इससे कोई लेना-देना नहीं है, इन बातों को कोई महत्व नहीं देते हैं.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: देश में सबसे ज्यादा घमंडी शख्स कौन है? जानिए लालू प्रसाद यादव की जुबानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget