एक्सप्लोरर

महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए JDU ने बनाई ये खास रणनीति

डॉ. श्वेता विश्वास ने बताया कि महिलाओं को जागरूक करने और सरकार के विकास कार्यक्रमों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए जिला और प्रखंड स्तर पर महिला जेडीयू कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है.

पटना: बिहार में नीतीश कुमार की सत्ता वापसी में महिला मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती रही है. यही कारण है कि जेडीयू ने महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति बनाई है. पार्टी ने अब जिला और प्रखंड मुख्यालयों में महिला जेडीयू कार्यालय खोलने की रणनीति बनाई है. इसके अलावा महिला संगठन समाज सुधार को लेकर लोगों को जागरूक करेगा. महिला जेडीयू अध्यक्ष डॉ. श्वेता विश्वास ने बताया कि महिलाओं को जागरूक करने और सरकार के विकास कार्यक्रमों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए जिला और प्रखंड स्तर पर महिला जेडीयू कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर जनजागृति अभियान चलाया जाएगा.

श्वेता विश्वा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी पहले भी सामाज सुधार को लेकर कई तरह के काम कर रही है, उन कार्यों को अब और गति प्रदान की जाएगी.

समाज में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा

महिला जेडीयू की प्रवक्ता अंजुम आरा भी कहती हैं कि बाल विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या और शराबबंदी के खिलाफ महिला सशक्तीकरण को लेकर जिला और प्रखंड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता की कई योजनाएं चल रही हैं, लेकिन उन योजनाओं से गांव की महिलाएं अनभिज्ञ हैं. जेडीयू महिला अब योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की योजना बनाएगी.

अंजुम आरा ने कहा कि प्राखंड और जिला में कार्यालय खुलने के बाद समाज सुधार वाहिनी की महिलाओं को भी मदद मिलेगी और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में भी उन्हें मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें-

इंडिगो मैनेजर मर्डर: बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने कहा- अपराधियों का एनकाउंटर करे पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget