एक्सप्लोरर

इंडिगो मैनेजर मर्डर: बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने कहा- अपराधियों का एनकाउंटर करे पुलिस

बीजेपी नेता ने कहा कि पुलिस को अपराधियों का एनकाउंटर करना चाहिए. योगी सरकार हो या नीतीश सरकार पुलिस स्वतंत्र है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना के शास्त्री नगर में मंगलवार की शाम हुए इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या ने सूबे की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. इंडिगो मैनेजर की हत्या के बाद विपक्ष सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पर हमलावर है. एक तरफ जहां जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने सीएम नीतीश को शराब छोड़ कर अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने की नसीहत दी है. वहीं दूसरी तरह तेजस्वी ने यह आरोप लगाया है कि बिहार में अपराधी ही सरकार चला रहे हैं.

नितिन नवीन ने कही ये बात

इस सभी आरोप-प्रत्यारोप के बीच बीजेपी नेता और विधायक नितिन नवीन का बड़ा बयान सामने आया है. शहर के व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना से नाराज बीजेपी नेता ने कहा कि पुलिस को अपराधियों का एनकाउंटर करना चाहिए. योगी सरकार हो या नीतीश सरकार पुलिस स्वतंत्र है. अगर अपराधी घटना को अंजाम देकर भाग रहे हों और ऐसी परिस्थिति आए तो पुलिस को एनकाउंटर करने से पीछे नहीं हटना चाहिए.

पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस

मालूम हो कि मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ऑफिस से लौट रहे इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया था. इधर, घटना के बाद आननफानन उन्हें इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पेशेवर अपराधियों ने की है हत्या

इस संबंध में बिहार के एडीजी हेडक्वार्टर जितेंद्र कुमार ने एबीपी न्यूज से कहा रूपेश की हत्या के पीछे अपराधियों का उद्देश्य मर्डर करना ही था. घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया है, ये देखकर लगता है कि अपराधी पेशेवर हत्यारे हैं. इस कांड की जांच में एसआईटी, एसटीएफ और एफएसएल की टीम लगी हुई है. पुलिस की तरफ से हुई लापरवाही भी जांच के दायरे में है.

इधर, सचिवालय के डीएसपी राजेश कुमार प्रभाकर भी एयरपोर्ट पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सभी बिन्दुओं पर जांच की रही है. कुछ सुराग मिले हैं, जो जांच में काम आ रहे हैं, लेकिन उन्हें बताना सम्भव नहीं है.

ये भी पढ़ें -

बिहार: मुजफ्फरपुर में चार युवकों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, फिर जिंदा जलाकर कर दी हत्या बिहार: चर्चित नवरुणा कांड में सीबीआई जांच रिपोर्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे परिजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget