एक्सप्लोरर

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'

जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह का कहना है कि सरकार पूरी तरह से बैकफुट पर है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा.

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के विरोध में विपक्षी दलों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है. 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया है. दिल्ली पुलिस की ओर से भले प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन CJP की ओर से युवाओं को जंतर-मंतर पर पहुंचने की अपील की गई है. इस बीच जन सुराज पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया आई है. 

जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा है कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों से परे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन पर रोक लगाना संवैधानिक अधिकार का हनन है. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन से सरकार पूरी तरह से बैकफुट पर है.

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस, पेपर लीक के बाद धर्मेंद्र प्रधान के बचाव में इसी प्रकार से सीजेपी के आंदोलन को कुचलने के लिए प्रयासरत दिखी थी. अंततः शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था.

'सरकार और ज्ञानेश कुमार को झुकना पड़ेगा'

कुमार सौरभ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की चुनाव आयोग को लेकर की गई टिप्पणी और मुख्य चुनाव आयुक्त की चुप्पी से देश में आक्रोश का माहौल बन चुका है. भारत के युवाओं (Gen-Z) के सामने फिर नरेंद्र मोदी की सरकार और ज्ञानेश कुमार दोनों को झुकना पड़ेगा. सरकार ज्ञानेश कुमार का जितना बचाव कर ले, मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'

बता दें कि दिल्ली में इस समय 20,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. इस पर जन सुराज का कहना है कि देश की राजधानी में "आपातकाल" जैसी स्थिति का अहसास हो रहा है.

अब देखना होगा कि कल (शनिवार) होने वाले इस प्रदर्शन के दौरान कैसी तस्वीर निकलकर आती है. अनुमति नहीं मिलने के बावजूद होने वाले इस प्रदर्शन को लेकर कहा जा रहा है कि देशभर से युवाओं के जुटने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले
'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'जेलर 2' के बाद भी 'दृश्यम 3' का जलवा, बनी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'जेलर 2' के बाद भी 'दृश्यम 3' का जलवा, बनी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget