एक्सप्लोरर

Bihar Elections: संगठन को मजबूत करने में जुटी बीजेपी, चुनावी ट्रिक देने बिहार पहुंचेंगे अमित शाह और अश्विनी वैष्णव!

बीजेपी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इसे लेकर लोकसभा चुनाव के बाद कई बार अमित शाह बिहार का दौरा कर चुके हैं तो दो बार पीएम मोदी भी बिहार आ चुके हैं.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा के चुनाव में अब करीब आठ महीने शेष रह गए हैं. होली खत्म हो गई है तो अब बिहार में बीजेपी अपने संगठन को मजबूत करने की तैयारी भी पूरी जोरों से करने लगी है. हालांकि बीजेपी बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू सहित पांच दलों के एनडीए गठबंधन में है, लेकिन पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी तैयारी करती दिख रही है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बिहार दौरा

होली के बाद ही अब केंद्र से बड़े नेताओं का आगमन भी होने वाला है, यहां आकर बड़े नेता कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के मंत्र बताएंगे. ऐसी चर्चा है कि 25 मार्च को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बिहार का दौरा करेंगे. हालांकि उनका सरकारी कार्यक्रम होगा और यह कार्यक्रम सहरसा में किया जाएगा, लेकिन इसमें बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेता पहुंचेंगे. साथ में बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे. सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि 29 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पटना आ सकते हैं और कार्यकर्ताओं से संबोधन कर सकते हैं.

वैसे चुनावी साल है तो बड़े नेताओं का आगमन अब लगातार होता रहेगा, लेकिन बीजेपी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है और यही वजह है कि लोकसभा चुनाव के बाद से कई बार अमित शाह बिहार का दौरा कर चुके हैं तो दो बार पीएम मोदी भी बिहार आ चुके हैं और चुनावी मंत्र भी अपने कार्यकर्ताओं को समझा दिए हैं.

मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को बड़ा निर्देश

हालांकि एनडीए गठबंधन में रहकर बीजेपी सभी पार्टियों के साथ तैयारी कर रही है. 15 जनवरी से सभी जिलों में सभी पार्टियों के साथ बड़े-बड़े कार्यक्रम किए जा रहे हैं और कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने के लिए बताया जा रहा है. अभी यह कार्यक्रम चौथा चरण में चल रहा है. इसके अलावे बीजेपी ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को बड़ा निर्देश दिया है.

फतुहां विधानसभा में दो बार बीजेपी के प्रत्याशी रह चुके ई सत्येंद्र सिंह ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए हम लोग को पहले से बहुत सारे निर्देश दिए गए हैं, जहां बीजेपी के विधायक नहीं है वहां भी हमारी पार्टी संगठन को मजबूत कर रही है और कार्यकर्ताओं के बीच जा रही है. अभी हम लोग की कमेटी बनाने की तैयारी हो रही है. जब राज्य स्तरीय कमेटी जब बन जाएगी तो जिला स्तरीय कमेटी का गठन होगा.

उसके बाद मंडल कमेटी के गठन की तैयारी होगी और उसके लिए तैयारी में हम लोग लगे हुए हैं. यह तैयारी सभी जिलों में सभी मंडल स्तर तक की जा रही है. उन्होंने कहा कि हमेशा हमारी पार्टी के बड़े से लेकर छोटे नेता कार्यकर्ता एक चुनाव के मूड में रहते है और जनता के बीच दिख रहे हैं. वहां पर चाहे एनडीए के किसी पार्टी के उम्मीदवार खड़ा हो उनको जीताने के लिए हमारे कार्यकरता तैयार रहेंगे.

ये भी पढ़ें: 'मैं सदन आना छोड़ दूंगा' RJD विधायक ने हाउस के अंदर सीएम नीतीश के मंत्री को कर दिया चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: नामांकन के बाद दरगाह पहुंचे निशांत, बोले- 'अल्लाह का आशीर्वाद लेने आया हूं'
बिहार MLC चुनाव: नामांकन के बाद दरगाह पहुंचे निशांत, बोले- 'अल्लाह का आशीर्वाद लेने आया हूं'
RJD नेता शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी की दो टूक, 'हमने तो पहले ही कहा था कि…'
RJD नेता शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी की दो टूक, 'हमने तो पहले ही कहा था कि…'
जमीन मापी महंगी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर भी बड़ी खबर, सम्राट कैबिनेट में 25 एजेंडे पास
जमीन मापी महंगी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर भी बड़ी खबर, सम्राट कैबिनेट में 25 एजेंडे पास
इंडिया गठबंधन की बैठक पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'कांग्रेस अकेले प्रधानमंत्री मोदी से…'
इंडिया गठबंधन की बैठक पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'कांग्रेस अकेले प्रधानमंत्री मोदी से…'

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget