एक्सप्लोरर

Bihar: JDU खत्म... नीतीश की कुर्सी जाएगी! भोजपुर में प्रशांत किशोर का सियासी दावा, तेजस्वी पर बोल दी ये बात

Bihar Election: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और JDU पर तीखा हमला बोला. भोजपुर की सभा में उन्होंने दावा किया कि नवंबर के बाद नीतीश की विदाई और JDU पर BJP का कब्जा तय है.

Prashant Kishor Criticized Nitish Kumar: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आने बयानों से बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल मचा दी है. भोजपुर के अगिआंव विधानसभा क्षेत्र में ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत आयोजित जनसभा में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड पर जमकर निशाना साधा. प्रशांत ने दावा किया कि नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है.

उन्होंने दावा किया कि नवंबर के बाद न तो नीतीश मुख्यमंत्री रहेंगे और न ही JDU नाम की कोई पार्टी बचेगी. उन्होंने कहा, 'जब कोई कमजोर पड़ता है, तो ताकतवर उस पर कब्जा कर लेता है. ठीक वैसे ही JDU का दफ्तर भी BJP का हो जाएगा, और वहां मोदी की तस्वीरें लगी दिखेंगी.'

भोजपुर में उमड़ी भीड़, सत्ता-विपक्ष दोनों पर प्रहार

प्रशांत किशोर ने भोजपुर के नारायणपुर और मलौर गांव में दो जनसभाओं को संबोधित किया. इन सभाओं में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जिनमें महिलाओं की भागीदारी रही. प्रशांत ने सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष पर भी तीखे तंज कसे.

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब जाग चुकी है और वह भावनाओं के बजाय ठोस मुद्दों पर वोट देगी. जन सुराज का लक्ष्य ऐसी राजनीति लाना है, जहां नीति और नीयत दोनों साफ हों.

प्रशांत किशोर ने बिहार के मंत्री अशोक चौधरी पर तंज कसते हुए कहा, 'अशोक चौधरी सुप्रीम कोर्ट ही नहीं, द हेग की अंतरराष्ट्रीय अदालत तक जा सकते हैं, लेकिन नवंबर के बाद उनकी हार तय है.' उन्होंने चौधरी के परिवार की राजनीतिक विविधता पर चुटकी ली और कहा कि उनके बाबूजी कांग्रेस में, खुद JDU में, बेटी लोजपा में और दामाद BJP से जुड़े हैं.

प्रशांत ने चौधरी के प्रोफेसर बनने पर भी सवाल उठाए, आरोप लगाया कि बिना परीक्षा और इंटरव्यू के वे पटना यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बन गए. उन्होंने कहा, 'ऐसे लोग सिस्टम को लूटने में लगे हैं, जनता का भला नहीं करते.'

वक्फ बोर्ड विवाद पर तेजस्वी को बोला ‘नौटंकीबाज’

वक्फ बोर्ड विवाद पर बोलते हुए प्रशांत ने तेजस्वी यादव के बयानों को ‘नौटंकी’ करार दिया. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ चिल्लाने से हल नहीं होगा. अगर लोग वाकई इससे प्रभावित हैं, तो उन्हें सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना होगा. तभी केंद्र सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी.

जनता मालिक, बदलाव तय

प्रशांत किशोर ने जोर देकर कहा कि बिहार की जनता अब समझ चुकी है. उन्होंने दावा किया कि जन सुराज एक नई राजनीतिक व्यवस्था लाएगा, जहां भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की कोई जगह नहीं होगी. प्रशांत ने जनता से अपील की कि वे मुद्दों के आधार पर वोट दें और बिहार को बदलने में साथ दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक
श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget