एक्सप्लोरर

दरभंगा के सीएम आर्ट्स कॉलेज से पीजी की छात्रा कई दिनों से गायब, CCTV से चौंकाने वाले खुलासे

Student Missing: समस्तीपुर के रहने वाले परिवार ने उनकी बेटी को बरामद करने की गुहार पुलिस से लगाई है. घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है.

Student Missing From College: दरभंगा के सीएम आर्ट्स कॉलेज की पीजी सेकंड सेमेस्टर, पोलिटिकल साइंस की 22 वर्षीय छात्रा मोनिका बीते 27 जून से कॉलेज आने के बाद लापता है. वह उस दिन कॉलेज आई थी, इसका सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है, लेकिन कॉलेज से बाहर निकलते हुए कोई भी वीडियो नहीं मिला.

छात्रा के परिवार के सदस्य काफी चिंता में

पिछले एक महीने की कॉल डिटेल्स से यह स्पष्ट है कि मोनिका ने अपने परिवार के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से कोई संपर्क नहीं किया है, जिससे परिवार के सदस्य काफी चिंता में हैं. समस्तीपुर के ग्राम पोहपुर, थाना कर्पूरी ग्राम के रहने वाले परिवार वाले समस्तीपुर से रोजाना दरभंगा आकर अपनी बेटी को ढूंढ़ रहे हैं पर अब तक प्रशासन की तरफ से मामला गंभीर होने के बाबजूद कोई सहयोग नहीं मिल रहा है.

परिवार वालों का आरोप है कि सिर्फ एफआईआर 121/25 नगर थाना कर प्रशासन ने इतिश्री कर ली. परिवार ने छात्रा को बरामद करने की पुलिस से गुहार लगाई है. घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है. छात्रा के पिता पवन कुमार शर्मा ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आवेदन में कहा है कि 27 जून को उनकी बेटी समस्तीपुर से सुबह 7 बजे ट्रेन से दरभंगा के सीएम कॉलेज के लिए निकली थी. दरभंगा में करीब 9 बजे पहुंचने के बाद उसने फोन कर बताया था कि वह राजकुमारगंज में हैं.

उन्होंने बताया कि जब बेटी से बातचीत नहीं हो पा रही थी और लगातार मोबाइल बंद आ रहा था, तब उन्होंने कॉलेज में आकर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. जब कॉलेज में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो उसमें वह कॉलेज में आती हुई दिखाई पड़ रही है. छुट्टी के बाद कॉलेज से निकलती हुई वह नहीं दिख रही. थक-हारकर उन्होंने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई.

कॉलेज के प्रिंसिपल छात्रा के बारे में नहीं बता रहे

पवन कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी करीब पांच दिनों से लापता है और उसका कोई पता नहीं चल सका है.  दरभंगा पुलिस भी अब तक कोई कार्रवाई करती हुई नजर नहीं आ रही है. पिता ने कहा कि वे एसएसपी जगुनाथ रेड्डी से भी मिलेंगे. उन्होंने बताया कि कॉलेज के प्रिंसिपल छात्रा के संबंध में ज्यादा जानकारी देने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं.

कॉलेज के सीसीटीवी में उनकी बेटी सुबह 8 बजकर 59 मिनट पर मुख्य गेट से प्रवेश करती हुई दिखाई दे रही है, उसके बाद 9 बजकर 2 मिनट पर वह दूसरे तल्ला पर भी नजर आ रही है. दोपहर 2 बजे उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. उसके बाद उनकी बेटी का कॉलेज से निकलते हुए कोई वीडियो नहीं दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: बिहार के आधुनिक विकास की तस्वीरों में भवन निर्माण विभाग एक मजबूत स्तंभ, बापू टावर है मिसाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll 2026: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर BJP के कोर ग्रुप की बैठक, इस नेता पर दांव लगा सकती है पार्टी
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर BJP के कोर ग्रुप की बैठक, इस नेता पर दांव लगा सकती है पार्टी
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी पर क्या बोले JDU नेता संजय झा? 'चुनाव में…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी पर क्या बोले JDU नेता संजय झा? 'चुनाव में…'
भरत तिवारी एनकाउंटर: SP ने बढ़ाई परिवार की सुरक्षा, रेकी की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन
भरत तिवारी एनकाउंटर: SP ने बढ़ाई परिवार की सुरक्षा, रेकी की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget