एक्सप्लोरर

GPS ट्रांसमीटर के साथ बिहार से तिब्बत पहुंचे कलहंस पक्षी, जमुई के नागी डैम से हुए थे रवाना

डीईएफसीसी मंत्री ने कहा कि दोनों हंस प्रवास मार्गों, ठहराव स्थलों और उनके व्यवहार पैटर्न पर महत्वपूर्ण डेटा प्रदान करेंगे. यह हमें आर्द्रभूमि संरक्षण रणनीतियों को और मजबूत करने में मदद करेगा

Jamui Nagi Dam: बिहार के नागी डैम पक्षी अभयारण्य से दोहरी धारी वाले कलहंस (एक तरह का पक्षी) एक महीने से अधिक की लंबी यात्रा के बाद तिब्बत की आर्द्रभूमि तक पहुंच गए हैं, जिसका पता उन पर लगाए गए सौर ऊर्जा चालित जीएसएम-जीपीएस ट्रांसमीटर से चला है. राज्य के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन (डीईएफसीसी) मंत्री सुनील कुमार ने यह जानकारी दी.

प्रवासी पक्षियों पर लगाया गया जीपीएस-जीएसएम

‘बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस)’ ने 22 फरवरी को जमुई जिले के नागी डैम पक्षी अभयारण्य में 'गगन' और 'वायु' नामक दो कलहंसों पर सौर ऊर्जा संचालित जीपीएस-जीएसएम टैग (ट्रांसमीटर) लगाए. यह पहली बार था जब सबसे ऊंची उड़ान भरने वाले इन प्रवासी पक्षियों पर जीपीएस-जीएसएम लगाया गया ताकि उनकी आवाजाही पर सटीक नजर रखी जा सके.

मंत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, "दोनों हंस प्रवास मार्गों, ठहराव स्थलों और उनके व्यवहार पैटर्न पर महत्वपूर्ण डेटा प्रदान करेंगे. यह हमें आर्द्रभूमि संरक्षण रणनीतियों को और मजबूत करने में मदद करेगा. यह पहली बार है जब बिहार में प्रवासी पक्षियों पर इस तरह की ट्रैकिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.’’

मंत्री ने बताया, "नवीनतम जानकारी के अनुसार, दोनों अलग-अलग घूम रहे हैं, लेकिन तिब्बत की आर्द्रभूमि में हैं. गगन आर्द्रभूमि परिसर के उत्तर-पश्चिम की ओर है- नागरज़े काउंटी और यमझो युमको में जबकि वायु दक्षिण तिब्बत में है."

कलहंस की यात्रा को समझने के लिए लगाया गया जीएसएम

सुनील कुमार ने कहा कि यह डेटा मध्य एशियाई उड़ान क्षेत्र में गैर-प्रजनन क्षेत्रों से उनके प्रजनन क्षेत्रों तक कलहंस की यात्रा को समझने में भी सहायक होगा. नागी पक्षी अभयारण्य बिहार के जमुई जिले में 200 हेक्टेयर में फैली हुई आर्द्रभूमि है.

यह आर्द्रभूमि अक्टूबर से अप्रैल तक सर्दियों के मौसम में प्रवासी पक्षियों के लिए एक प्रमुख स्थान है. इसे 1984 में पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया था. इसे ‘बर्डलाइफ इंटरनेशनल’ के जरिए एक महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र (आईबीए) के रूप में भी नामित किया गया है.

ये भी पढ़ें: Ram Navami 2025: पटना में रामनवमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंज रहे 'जय श्रीराम' के नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget