एक्सप्लोरर

Ram Navami 2025: पटना में रामनवमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंज रहे 'जय श्रीराम' के नारे

Patna Mahavir Mandir: पटना के महावीर मंदिर का पट रात दो बजे से खोल दिया गया. सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है. महावीर मंदिर में रविवार को चार लाख भक्तों के पहुंचने की संभावना है.

Ram Navami In Patna: बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के विभिन्न इलाकों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. रविवार सुबह से ही मंदिरों में रामनवमी को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. मंदिरों में श्रद्धालु लगातार 'जय श्रीराम' का उद्घोष कर रहे हैं.

मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

रामनवमी को लेकर राजधानी पटना की सभी सड़कें महावीरी ध्वजा, बैनर, रामनाम पताका और तोरण द्वार से सजी नजर आ रही हैं. पूरा इलाका रात से ही राममय हो गया है. राज्य के सभी मंदिरों को फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया है. पटना जंक्शन के पास स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में रामनवमी को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है.

महावीर मंदिर का पट अहले सुबह दो बजे खोल दिया गया. सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है. महावीर मंदिर में रविवार को चार लाख भक्तों के पहुंचने की संभावना है. इधर, राजवंशीनगर पंचमुखी हनुमान मंदिर, पटना सिटी स्थित जल्ला हनुमान मंदिर में भी भक्तों की कतार लगी है. इन मंदिरों में पूजा करने के लिए पहुंचे लोग रात से ही पंक्तिबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

मंदिर प्रशासन ने देर रात तक मंदिर का पट खुला रखने का निर्णय लिया गया है. पटना में इस वर्ष रामनवमी के मौके पर शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी. सभी 53 शोभायात्राएं विभिन्न इलाकों से डाकबंगला चौराहे पहुंचेंगी, जहां इनका स्वागत किया जाएगा. इस मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहेंगे.

सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए हैं

रामनवमी को लेकर सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए हैं. राजधानी के सभी मुख्य मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी की जा रही है तथा जगह-जगह पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है और ड्रोन से निगरानी की जा रही है. पटना के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामनवमी के मद्देनजर पुलिस गश्त बढ़ाई गई है.

बिहार में प्रशासन हाई अलर्ट पर है. 50 कंपनी बिहार सशस्त्र बल और 12 कंपनी केंद्रीय बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है. प्रशासन सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. इधर, राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी रामनवमी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है. प्रशासन ने लोगों से शांति से पर्व मनाने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: Waqf Act 2025: बिहार के राज्यपाल ने भी माना वक्फ बोर्ड में सुधार की जरूरत, केंद्र सरकार के कदम को सराहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget