एक्सप्लोरर

Banka News: जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग! आतंकियों ने जासूस समझकर की बांका के युवक की हत्या

Bihar News: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने बिहार के बांका जिले के अशोक चौहान नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, अशोक के परिवार ने उसके शव को घर लाने की गुहार लगाई है.

Banka News: जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग से संबंधित एक ताजा मामला सामने आया है. एक युवक की हत्या आतंकवादियों ने गोली मारकर कर दी है. मृतक की पहचान बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के कैथा ग्राम निवासी स्व. कुलदीप चौहान के 30 वर्षीय पुत्र अशोक चौहान के रूप में हुई है, जो तीन बच्चों का पिता बताया जा रहा है. अशोक अपने घर में दो भाइयों में छोटा था. अशोक चौहान जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में अपने बड़े भाई वरुण चौहान के साथ मक्के बेचने का काम करता था. आतंकियों ने शुक्रवार को शोपियां जिले में जासूस समझकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया है.

जम्मू कश्मीर में करता था मक्के का कारोबार

मिली जानकारी के अनुसार अशोक चौहान की शादी वर्ष 2016 में भागलपुर जिले के बलिया गांव में प्रीति देवी से हुई थी. अशोक चौहान के दो पुत्र और एक पुत्री है. परिवार के भरण-पोषण के उद्देश्य से अशोक अपने बड़े भाई वरुण चौहान के साथ जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के संगम एरिया में मक्के का कारोबार करता था. परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह में महलोरा इलाके में मक्के की खरीदारी करने के लिए गया था जहां आतंकवादियों ने जासूस समझकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद उसके बड़े भाई वरुण चौहान ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी.

वहीं, श्रीनगर से न्यूज एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार अशोक चौहान का शव दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जैनापुरा के वाची इलाके से बरामद किया गया है. अशोक चौहान के सहकर्मी ने बताया कि वह अपने किराए कमरे से सुबह सात बजे निकला था. करीब एक घंटे तक दोनों साथ थे. जब वह मक्के की कटाई कर रहा था, तभी उसे एक फोन आया. फोन आने के बाद अशोक ने सहकर्मी को बताया कि वो कहीं जा रहा है. जब वह कुछ देर बाद वापस नहीं आया तो सहकर्मी उसे ढूंढने निकला. अशोक को फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. 

सुरक्षा बलों ने शुरू किए सर्च ऑपरेशन 

आगे अशोक के साथी ने बताया कि युवक के शव पर दो गोलियों के साथ चोट के भी निशान पाए गए हैं. माना जा रहा है कि अशोक के साथ पहले मारपीट की गई है और उसके बाद गोली मारी गई है. वहीं, सुरक्षा बल इसे आतंकी घटना होने की आशंका व्यक्त करने के साथ ही आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. इधर पीड़ित परिवार के सदस्यों ने जिला प्रशासन से मृतक अशोक चौहान के शव को गांव मंगाने की गुहार लगाई है.

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor: गया में प्रशांत किशोर की सभा में हुआ बवाल, PK बोले- नारा लगाओगे तो कट जाएगा गर्दन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget