एक्सप्लोरर

बिहार में बयान, देश में 'महाभारत', RJD ने कहा- वे सभी शिक्षा मंत्री के साथ, लालू-नीतीश की पार्टी आमने-सामने

RJD Support Bihar Education Minister Chandrashekhar: शिक्षा मंत्री के समर्थन में पार्टी उतर गई है. जगदानंद सिंह ने चंद्रशेखर का साथ दिया है. वहीं जेडीयू विरोध में है.

पटना: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर बिहार में बयान दिया और अब देश भर में इस पर महाभारत हो रहा है. अब उनकी पार्टी भी उनके समर्थन में उतर गई है. आरजेडी ने साफ कहा है कि वह चंद्रशेखर ने सही कहा है. सबको अपनी बात कहने का हक है. वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार की पार्टी ने चंद्रशेखर के विवादित बयान पर कड़ी टिप्पणी की है. शुक्रवार को जेडीयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया.

इधर, आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान शिवानंद तिवारी और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर भी मौजूद थे. जगदानंद सिंह ने कहा कि मंडल कमिशन क्या है? डॉक्टर लोहिया ने क्या कहा था? कहा था कि रामायण में बहुत अच्छी बातें हैं लेकिन कचरा भी है. कचरा को साफ करते हुए कभी मोती को निकालकर बाहर नहीं करते हैं. जो कचरा है उसको साफ भी करना पड़ेगा जिसे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने उठाया है.

एक सवाल पर कि पूरे देश में शिक्षा मंत्री के बयान पर निंदा हो रही है. इस पर जगदानंद सिंह ने कहा कि देश में निंदा नहीं हो रहा है. गंदे लोग निंदा कर रहे हैं. लोहिया जी की करिए निंदा. हम कमंडलवादियों को सफल नहीं होने देंगे.

शिवानंद तिवारी ने क्या कहा?

प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को बीच में रोकते ही शिवानंद तिवारी ने कहा कि रामचरितमानस पर पार्टी का स्टैंड पार्टी की मीटिंग में क्लियर होगा. उस मीटिंग में तेजस्वी यादव भी रहें. शिवानंद ने आगे कहा कि रामायण ग्रंथ सिर्फ घृणा फैलाती है तो मैं व्यक्तिगत रूप से इससे साथ नहीं हूं. हमको नहीं लगता है कि पार्टी में इस तरीके का विचार हुआ है कि पार्टी इसका समर्थन करेगी. 

शिवानंद ने कहा कि हम भी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. तेजस्वी यादव भी उस मीटिंग में रहें और उस मीटिंग में तय हो कि इस मामले में पार्टी का क्या स्टैंड होना चाहिए. बाबा साहब आंबेडकर ने मनुस्मृति को जलाया था. चंद्रशेखर जी अगर राय रखते हैं कि उसमें शूद्रों और महिलाओं के बारे में इस तरह की बात है तो इनको विरोध करने का अधिकार है.

जेडीयू के मंत्री क्या कहा?

अशोक चौधरी ने आरजेडी विधायक और प्रदेश के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को नसीहत देते हुए कहा कि आप किस चीज को कहां बता रहे हैं यह भी बहुत जरूरी है. रामचरितमानस में चौपाई है, लेकिन किस संदर्भ में कही गई है यह भी लोगों को बताइए. इस तरीके से अगर आप रामचरितमानस की चौपाई को लोगों के बीच में रखिएगा और आप प्रदेश के शिक्षा मंत्री हैं तो नौजवानों में भ्रम पैदा होगा. शुक्रवार को मंत्री अशोक चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बातें कहीं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में 'खेल' की तैयारी? लालू-नीतीश पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा आरोप, मकर संक्रांति का भोज कैंसिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget