एक्सप्लोरर

IPS Vikas Vaibhav: बिहारी युवाओं में अलख जगाएंगे विकास वैभव, क्या राजनीति में आने की है तैयारी? खुद बताई पूरी बात

IPS Vikas Vaibhav Lets Inspire Bihar: पटना के एक होटल में शुक्रवार को विकास वैभव ने पीसी की. उन्होंने कहा कि 2047 तक लक्ष्य है कि बिहार पूर्ण रूप से विकसित हो.

पटना: चर्चित आईपीएस विकास वैभव (IPS Vikas Vaibhav) ने बिहारी युवाओं में अलख जगाने की तैयारी कर ली है. लेट्स इंस्पायर बिहार (Lets Inspire Bihar) के तहत 10 दिसंबर को बेगूसराय से वो इसकी शुरुआत करेंगे. युवाओं को जातिवाद से ऊपर उठकर कुछ अलग करने की सीख देंगे. शुक्रवार (08 दिसंबर) को पटना के एक होटल में पीसी करते हुए उन्होंने अपना लक्ष्य बताया. राजनीति में एंट्री जैसे सवालों का भी उन्होंने जवाब दिया.

विकास वैभव ने कहा कि 2047 तक लक्ष्य है कि बिहार पूर्ण रूप से विकसित हो. बिहार में अभी 30 वर्ष के आसपास के लगभग 9 करोड़ युवा हैं. अगर सरकार नौकरी देती भी है तो सबको नहीं मिल सकेगी. मेरा उद्देश्य है कि सभी युवा कुछ ऐसा करें कि कोई बेरोजगार ना रहे. इसके लिए जाति से ऊपर उठना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि जातियां पहले भी थीं, लेकिन जिस तरह का जातिवाद अभी है अगर पहले ऐसा होता तो नंद वंश का उदय नहीं होता. बिहार ऐसी धरती है जहां निम्न वर्ग से आने वाले शासक बने.

'4000 लोग अभी तक कार्यक्रम के तहत जुड़े'

आईपीएस विकास वैभव ने कहा कि हमने अपने कार्यक्रम के तहत 4000 से अधिक लोगों को जोड़ा है. 10 दिसंबर को बेगूसराय में जन संवाद कार्यक्रम होगा. इसके बाद 20 दिसंबर को आरा में कार्यक्रम होगा. पंचायत स्तर तक युवाओं को इसमें जोड़ने का काम करेंगे. क्या विकास वैभव का मकसद चुनाव लड़ना है? खंडन करते हुए इस पर उन्होंने कहा कि राजनीति में अच्छे लोगों को आना चाहिए. राजनीति  बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है. इसमें ईमानदार व्यक्ति को आना चाहिए. निस्वार्थ भाव से काम करने वाले व्यक्ति को आना चाहिए तभी एक परिवर्तन होगा, लेकिन मैं उससे भी बड़े परिवर्तन की बात कर रहा हूं. यह सामाजिक परिवर्तन है.

विकास वैभव ने कहा कि किसी एक व्यक्ति के चुनाव लड़ने से बिहार को नहीं बदला जा सकता है, लेकिन हर व्यक्ति बिहार में जाग गया और सोचने लगा कि जाति-धर्म से उठकर हम कुछ बिहार के लिए करें तो निश्चित रूप से बिहार बदलेगा. यही बड़े उद्देश्य में मैं लगा हुआ हूं. मेरी सोच छोटी नहीं है. मैं हर बिहार वासियों को कहना चाहता हूं कि मेरे पूर्वजों की सोच बड़ी थी और इस बड़ी सोच के साथ में भेदभाव से ऊपर उठकर काम कर रहा हूं.

यह भी पढ़ें- Road Accident: सीवान में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित ट्रक ने छह लोगों को रौंदा, घटनास्थल पर ही तीन की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget