एक्सप्लोरर

Road Accident: सीवान में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित ट्रक ने छह लोगों को रौंदा, घटनास्थल पर ही तीन की मौत

Siwan News: मामला नगर थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि सीवान से हुसैनगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर करीब आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया.

सीवान: जिले में अनियंत्रित ट्रक ने शुक्रवार की शाम बाइक सवार सहित करीब आधा दर्जन लोगों को कुचल (Siwan News) दिया. इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. एक घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है. घटना सीवान जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित आंदर ढाला ओवरब्रिज के समीप की है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई.

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान छपरा जिला के दिघवारा थाना क्षेत्र स्थित भेलई निवासी मोहन सिंह के पुत्र विमलेश सिंह, सीवान जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित सुधरी गांव निवासी सुरेश्वर प्रसाद सिन्हा के पुत्र अभिषेक कुमार और हुसैनगंज के बलईपुर निवासी अजय शर्मा के पुत्र रितेश शर्मा के रूप में हुई है. वहीं, घायल की पहचान हुसैनगंज के जुड़कन निवासी दिवंगत कपिल भगत के पुत्र देवेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है.

अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज

बताया जा रहा है कि सीवान से हुसैनगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर करीब आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया. इस दौरान तीन बाइकों के परखच्चे उड़ गए. घटनास्थल पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में एक व्यक्ति साइकिल से अपने घर लौट रहा था जो कि इस हादसे का शिकार हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: नवादा में हत्या से पहले बदमाशों ने युवक की आंख में डाला मिर्च पाउडर, शरीर पर चाकू से 35 वार करके किया मर्डर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget