एक्सप्लोरर

कोरोना वैक्सीनेशन में भारत ने रचा इतिहास, 100 करोड़ डोज पूरा होने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने मनाया जश्न

बिहार के गया जिले में कोरोना वैक्सिनेशन का निर्धारित लक्ष्य जल्द पूरा हो जाएगा. जिले में 60 प्रतिशत लोगों ने पहली डोज और 33 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है.

गया: कोरोना के खिलाफ जारी जंग में भारत ने कीर्तिमान स्थापित किया है. भारत सबसे तेज 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाने वाला देश बन गया है. स्वास्थ्यकर्मियों की लगातार मेहनत के फलस्वरूप बुधवार को कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज का आंकड़ा पार हो गया है. इस बात से स्वास्थ्यकर्मियों में खुशी की लहर है. गया शहर के प्रभावती अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों ने इस बात का जश्न मनाया. टीकाकरण केंद्र पर केक काटा गया. साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों के बीच मिठाईयां बांटी गईं.

अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया

इस मौके पर अस्पताल परिसर स्थित जन औषधि केंद्र के संचालक सन्तोष कुमार उर्फ छोटू ने बताया कि यह देश के लिए गौरव की बात है कि लोगों ने टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और वैक्सिनेशन कराया. यही कारण है कि आज 100 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया है. देश में सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन दी गयी. दिन-रात कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगाने का फैसला बिल्कुल सही था. 

निर्धारित लक्ष्य जल्द पूरा हो जाएगा

टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीनेशन कार्य में जुटी सभी महिला स्वास्थ्यकर्मी काफी उत्साहित दिखीं. वहीं, सभी ने केक काटकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया. बता दें कि बिहार के गया जिले में कोरोना वैक्सिनेशन का निर्धारित लक्ष्य जल्द पूरा हो जाएगा. जिले में 60 प्रतिशत लोगों ने पहली डोज और 33 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है. स्वास्थ्य डीपीएम निलेश कुमार ने बताया कि अब तक जिले में 24 लाख 39 हजार 673 लोगों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी है.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: पूर्णिया में दिखने लगा नदियों का रौद्र रूप, चंद सेकेंड में पानी में समा गया आंगनबाड़ी केंद्र

Ram Nath Kovind in Patna: नीतीश कुमार की ओर से बिहारी बोलने पर गदगद हुए रामनाथ कोविंद, कहा- बिहार से पुराना रिश्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget