एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया समेत 6 जिलों में आज बारिश के आसार, बिहार में शीतलहर का भी अलर्ट

Bihar Weather Forecast: मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 5 दिनों तक राज्य के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. आज किसी भी जिले में धूप निकलने के संकेत नहीं हैं.

Bihar Weather Today 18 January 2023: राज्य में ठंड का सितम लगातार जारी है. मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार (18 जनवरी) को भी राज्य के अधिसंख्य जिलों में शीतलहर और कुहासा के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. राज्य के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व इलाकों के कुछ जिलों में वर्षा का पूर्वानुमान है. इनमें पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर मुंगेर और जमुई शामिल है. आज दिन में या देर शाम तक वर्षा होने की संभावना है.

इन पांच जिलों में अल सुबह हुई बारिश

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि बुधवार की देर रात दो बजे से गुरुवार की सुबह छह बजे के बीच राज्य के पांच जिलों में वर्षा दर्ज की गई है. नालंदा और जमुई जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ  मध्यम स्तर की वर्षा हुई है. इन दोनों जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं मेघ गर्जन के साथ शेखपुरा, लखीसराय और नवादा जिले में हल्की वर्षा हुई है. इन जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है.

अगले पांच दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के सभी जिलों में शीतलहर और सुबह के समय कुहासा छाए रहने का पूर्वानुमान है. किसी भी जिले में आज धूप निकलने के संकेत नहीं हैं. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 5 दिनों तक राज्य के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी.

बीते बुधवार को भी राज्य के अधिसंख्य जिलों में अधिक ठंड के साथ शीतलहर देखी गई. अधिकतम तापमान में गिरावट रही. हालांकि पटना सहित कुछ जिलों के तापमान में बहुत हल्की बढ़ोतरी हुई है. पटना में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को एक डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हुई. अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम अधिकतम तापमान कैमूर में 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे अधिक तापमान नवादा में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को 12 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान फारबिसगंज में 6 डिग्री सेल्सियस रहा. पटना में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें- Bihar News: जेल में मिलने गई थी प्रेमिका, फिर भागा प्रेमी, नालंदा में फरार कैदी के मामले में सामने आई बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: तेजस्वी यादव कुछ देर में करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
LIVE: तेजस्वी यादव कुछ देर में करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget