एक्सप्लोरर

IED Bomb: गया में चट्टानों के बीच से IED बम बरामद, सुरक्षाबलों ने की नक्सलियों की साजिश नाकाम

IED Bomb: गया में पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी छिपाकर रखा था. हालांकि पुलिसने समय रहते इसे बरामद कर लिया. फिर इसे डिफ्यूज किया गया.

Gaya IED Bomb: बिहार के गया के बरहा गांव से शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने 15 केजी का आईईडी केन बम बरामद किया है. उसके बाद बम डिस्पोजल टीम ने जंगल में ब्लास्ट कर इसे डिफ्यूज किया. पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी छिपाकर रखा था. 

चट्टानों के बीच में नक्सलियों ने रखा बम

गया जिले के डुमरिया प्रखंड छकरबंधा थाना क्षेत्र के बरहा गांव से 500 मीटर की दूरी पर पुलिस बलों ने एक आईईडी केन बम को बरामद किया. सुरक्षा बलों के जरिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, इसी दौरान चट्टानों के बीच में नक्सलियों के जरिए छिपाकर रखे गए 15 केजी का केन बम को बरामद किया गया.

पुलिस के मुताबिक घने जंगलों में जाने वाले रास्ते पर चट्टानों के बीच बम प्लांट किया गया था. केन बम मिलने की सूचना पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसे बम निरोधक दस्ते की टीम ने जंगल में ही ब्लास्ट कर डिफ्यूज कर दिया. बम इतना शक्तिशाली था कि ब्लास्ट होने पर पूरा इलाका थर्रा उठा. 

नक्सली इलाकों में सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने के लिए नक्सलियों के जरिए कई रास्तों में बम प्लांट किया गया है. सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया और बम बरामद कर लिया. एसएसपी आनंद कुमार ने शुक्रवार को बताया कि केन बम की सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया. बरामद आईईडी केन बम के बारे में तकनीकी अनुसंधान जारी है.

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन और स्थानीय लोगों से पूछताछ तथा विभिन्न जांच एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इमामगंज एसडीपीओ अमीत कुमार ने बताया कि बरामद बम के ब्लास्ट होने पर जानकारी हुई काफी शक्तिशाली बम था. इस मामले में छकरबंधा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Bird Flu: बिहार के जहानाबाद में बर्ड फ्लू की दस्तक, RDDL की जांच रिपोर्ट में हुई पुष्टि 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में पटना HC का वकील गिरफ्तार
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में बिहार से वकील गिरफ्तार
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget