एक्सप्लोरर

Bihar Crime: पटना में लापता बैंक मैनेजर का शव कुंए से मिला, पिता ने कहा- हत्या हुई है

Bank Manager Dead Body: डीएसपी सुशील कुमार ने कहा कि ये हत्या है या आत्महत्या ये जांच का विषय है. वहीं अभिषेक वरुण के पिता वरुण मोहन ने कहा कि यह हत्या है.

पटना में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के लापता ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण का शव घंटों बाद मंगलवार को मिल गया है. शव बेऊर इलाके के हसनपुरा गांव में एक कुएं से मिली है, जहां कुएं से स्कूटी भी मिली है. ये हत्या है या आत्महत्या इस के शक पर पुलिस जांच मे जुटी है. शव बाहर निकाला गया है.

नशे में थे ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण

पुलिस के मुताबिक ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण नशे में थे. वैसे जहां शव मिला है, वहां करीब एक किलोमीटर कच्चा रास्ता है. बाइक या स्कूटी चलाने में बहुत दिक्कत होती है. अब ब्रांच मैनेजर यहां तक कैसे पहुंचे ये बड़ा सवाल बना हुआ है. डीएसपी सुशील कुमार ने कहा कि हत्या या आत्महत्या यह जांच का विषय है. शव निकाला जाएगा. पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. जांच चल रही है.

बता दें कि अभिषेक वरुण अपनी फैमली के साथ रामकृष्ण नगर इलाके में रविवार रात एक पार्टी में गए थे. पत्नी और बच्चों को फंक्शन में शामिल होने के बाद घर भेज दिया, लेकिन खुद वहीं रुक गए. रात 3 बजे पत्नी को फोन कर कहा कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है. इसके बाद से उनका मोबाइल स्विच ऑफ था.

घटना की सुबह यानी सोमवार से ही परिजन उन्हें तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था. पुलिस खोजबीन में परिजनों के साथ लगी हुई थी. कंकड़बाग थाने में केस दर्ज हुआ था. 

मृतक अभिषेक के पिता ने क्या कहा?

मृतक अभिषेक वरुण के पिता वरुण मोहन (पूर्व पत्रकार) ने कहा कि यह हत्या है. किसी परिचत ने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा. लाकर शव को स्कूटी के साथ कुएं में फेंक दिया. आत्महत्या करना होता तो ट्रेन से कट जाता, गंगा जी में कूद जाता. इतनी दूर क्यों आता. इसकी जांच हो. दोषियों को पकड़ा जाए. कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है.

पटना सदर ASP अभिनव ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या में ये एक्सीडेंट के कारण घटना लग रही है. जहां शव मिला है, वहां से सौ मीटर पीछे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अभिषेक वरुण अकेले स्कूटी चलाते हुए आगे बढ़ रहे हैं. नशे की हालात में थे लग रहा है. वैसे हर बिंदुओं पर जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें: 'BLO का घर जला देंगे', ऐसा क्यों बोले मुकेश सहनी? JDU-BJP फायर, RJD ने कहा- 'कोई मर्डर…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget