एक्सप्लोरर

'BLO का घर जला देंगे', ऐसा क्यों बोले मुकेश सहनी? JDU-BJP फायर, RJD ने कहा- 'कोई मर्डर…'

Mukesh Sahani: बीजेपी ने सहनी को चेतावनी दी है कि कानून को हाथ में लेकर राजनीति करने का अधिकार किसी को नहीं है. जेडीयू ने भी करारा जवाब दिया है. पढ़िए पूरी खबर.

बिहार में जारी वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के बीच महागठबंधन में शामिल वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने एक बयान देकर सियासी पारा बढ़ा दिया है. एएनआई से सहनी ने बीते सोमवार (14 जुलाई, 2025) को बातचीत में कहा कि बिहारी अपने वोट के मामले में गंभीर हैं. अगर 5-10 वोट है और आप उनका नाम काट दीजिएगा तो फिर यहां पर लड़ाई होगी. वो आदमी बीएलओ के घर पर चला जाएगा. उसके साथ गलत करेगा. उनके घर जला देंगे. अनर्थ हो जाएगा. इसको देखते हुए चुनाव आयोग सही निर्णय ले. सहनी के बयान पर जेडीयू-बीजेपी ने पलटवार किया है तो वहीं आरजेडी ने किनारा कर लिया है.

बीजेपी बोली- खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे

मुकेश सहनी के इस बयान पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि उनकी राजनीति में कोई पहचान नहीं है, कोई जनाधार नहीं है. अपनी जमीन खिसकते देख मुकेश सहनी जैसे नेता खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसा आचरण करने लगे हैं. संवैधानिक कार्य में यदि वह उपद्रव करेंगे, बीएलओ को घर जलाने की धमकी देंगे, तो कानून अपना काम करेगा. कानून को हाथ में लेकर राजनीति करने का अधिकार किसी को नहीं है.

जेडीयू ने भी मुकेश सहनी को करारा जवाब दिया है. जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि मुकेश सहनी जस संगत तस बुद्धि की भाषा का इस्तेमाल कर रहे है. बीएलओ अपना काम कर रहे हैं, लेकिन कोई मतदाता का नाम न छूटे इसके लिए चुनाव आयोग लगा हुआ है. जिस तरह से धमकी भरे अंदाज में मुकेश सहनी बीएलओ के घर जलाने की बात कर रहे हैं तो मेरा यही मानना है कि आप जिसके साथ गठबंधन में हैं उसी की भाषा बोल रहे हैं. 

इस तरह की बातों का जवाब नहीं देते: आरजेडी

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "हम इस पर कुछ भी नहीं बोलेंगे, हमने ना उनका इस तरह का वक्तव्य कहीं देखा है ना सुना है. अगर कोई मर्डर करने की बात करेगा तो क्या हम लोग उसकी सफाई देते रहेंगे? इस तरह की बातों का हम कोई जवाब नहीं देते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget