एक्सप्लोरर

IAS Harjot Kaur: कंडोम कंट्रोवर्सी में 'फंसीं' IAS हरजोत कौर ने मांगी माफी, छात्रा को जवाब देने के बाद वायरल हुआ था वीडियो

IAS Harjot Kaur Bihar: हरजोत कौर ने एक कार्यक्रम में छात्रा को समझाते हुए बयान दिया था. बयान को लेकर महिला आयोग तक एक्शन में आ गया था. आईएएस से जवाब भी मांगा गया था.

पटना: बिहार महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक और आईएएस अधिकारी हरजोत कौर (IAS Harjot Kaur) ने माफी मांग ली है. एक कार्यक्रम में छात्रा को जवाब देने के बाद लगातार वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को उन्होंने अपना स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो इसके लिए वो खेद व्यक्त करती हैं. आईएएस अधिकारी के बयान को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग भी एक्शन में आ गया था. हरजोत कौर से जवाब मांगा गया था. अब उन्होंने सीधे माफी मांग ली है.

दरअसल, पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रा ने उनसे फ्री सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जाने को लेकर सवाल पूछा. हरजोत कौर ने छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए कहा- "इस मांग का कोई अंत है? 20 और 30 रुपये का पैड भी दे सकते हैं. कल को जींस पैंट भी दे सकते हैं. परसों कहेंगे कि जूते क्यों नहीं दे सकते हैं? अंत में जब परिवार नियोजन की बात आएगी तो निरोध भी मुफ्त में ही देना पड़ेगा."

यह भी पढ़ें- Bihar Investors Meet 2022: नीतीश कुमार बोले- हर समस्या का होगा समाधान, तेजस्वी ने कहा- बिहार में माहौल अच्छा

आगे हरजोत कौर ने कहा था कि सरकार से लेने की जरूरत क्या है? ये जो सोच है कि सरकार 20 रुपये या 30 रुपये नहीं दे सकती है ये गलत है. सरकार बहुत कुछ दे रही है. जब छात्रा ने कहा कि सरकार वोट लेने के लिए आती है इस पर हरजोत कौर ने कहा कि मत दो तुम वोट. पाकिस्तान चली जाओ. हरजोत कौर के पाकिस्तान वाले बयान पर छात्रा ने कहा कि मैं भारतीय हूं. मैं पाकिस्तान क्यों जाऊं? इस कार्यक्रम का यह वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद आज आईएएस को माफी मांगनी पड़ी है.

हरजोत की माफी से पहले नीतीश ने क्या कहा?

बता दें कि आईएएस अधिकारी द्वारा माफी मांगे जाने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने कहा था- "हरजोत कौर ने ऐसा कुछ बोल दिया है जिससे महिलाओं, छात्राओं को बुरा लगा है. मैंने मामले की पूरी जानकारी ली है. अगर कुछ भी गलत होगा तो कार्रवाई की जाएगी. हमारी नजर है."

हरजोत कौर के बयान पर भड़के थे पप्पू यादव

हरजोत कौर के बयान पर जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि बेटियों पर इस तरह की गंदी बयानबाजी बर्दाश्त के योग्य नहीं है. इस पर तुरंत सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए. उन्हें पद से हटाना चाहिए. जो महिला महिलाओं, लड़कियों का सम्मान नहीं कर सकती उसे पद पर बने रहना उचित नहीं है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: मोबाइल चोर को यात्रियों ने ट्रेन से लटकाए रखा, फिर खिड़की से अंदर खींच कर दी सजा, LIVE VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget