एक्सप्लोरर

Nalanda News: पत्नी के फोन पर व्यस्त रहने से परेशान था पति, पहले कई बार समझाया, फिर किया ये काम

Nalanda News: परिवार के लोगों ने बताया कि नीलम मोबाइल पर काफी व्यस्त रहती थी. इस कारण प्रकाश उस पर शक करता था. अक्सर पति और पत्नी में झगड़ा होता रहता था. इसी को लेकर प्रकाश काफी तनाव में था.

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को शख्स ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. घटना जिले के बिहार थाना क्षेत्र स्थित रेलवे क्वार्टर की है, जहां घरेलू कलह से तंग आकर शख्स ने जान दे दी. बता दें कि जहर खाने के बाद शख्स की मौके पर ही मौत हो गई थी. लेकिन रेलकर्मी की पत्नी पति को डॉक्टर के पास ना ले जाकर, उसे जीवित करने का स्वांग करने में लग गई. पड़ोस की कुछ अन्य महिलाओं को बुलाकर वो शव के साथ कमरे में बंद हो गई और कई घंटे तक मुर्दा को जिंदा करने का पाखंड किया. 

हालांकि, इन पाखंडों का कुछ फायदा नहीं हुआ. इधर, सूचना मिलने के बाद बिहार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. जांच के बाद स्पष्ट होगा कि घटना खुदकुशी है या हत्या. 

मृतक की पत्नी भी है रेलकर्मी

बता दें कि मृतक की पत्नी नीलम सिंह भी बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर टेक्नीशियन पद पर कार्यरत है. महिला रेलवे क्वार्टर में पति सूर्य प्रकाश पासवान के साथ रहती थी. परिवार के लोगों ने बताया कि नीलम मोबाइल पर काफी व्यस्त रहती थी. इस कारण प्रकाश उस पर शक करता था. अक्सर पति और पत्नी में झगड़ा होता रहता था. इसी को लेकर प्रकाश काफी तनाव में था.

मौत से परिवार में कोहराम

मृतक के भाई साजन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह 4:00 बजे परिवार को मिली. सूचना मिलने के बाद पूरे परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए. घर पहुंचे ही उन्होंने देखा कि प्रकाश का शव क्वार्टर के अंदर पड़ा हुआ था. शव के आसपास के कई सामग्री रखी थी. डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय मुर्दा को जिंदा करने का स्वांग चल रहा था. उसने बताया कि भाभी ने इसाई धर्म को अपनाया है. ऐसे में वो पाखंड करने में लगी हुई थी. 

पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. घटना हत्या है या आत्महत्या, इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा. पत्नी से पूछताछ की जाएगी. 

यह भी पढ़ें -

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में सनकी पति ने की पत्नी की हत्या, फिर किया कुछ ऐसा जिसे देख सब रह गए दंग

Nawada News: अभ्रक माइंस में चाल धंसने से नाबालिग की मौत, छह लोग घायल, अवैध रूप से हो रहा था खनन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget