एक्सप्लोरर

Nawada News: अभ्रक माइंस में चाल धंसने से नाबालिग की मौत, छह लोग घायल, अवैध रूप से हो रहा था खनन

हादसे के बाद अभ्रक माफियाओं द्वारा डरा-धमकाकर व चंद रुपये देकर मृतक व घायलों के परिजनों का जबरन मुंह बंद करा दिया गया है, जिसके कारण मौके पर पहुंची पुलिस को घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली.

नवादा: बिहार के नवादा जिले में मंगलवार की सुबह चाल धंसने से नाबालिग बच्ची की मौत हो गई. वहीं, छह लोग खदान के अंदर दब गए, जिन्हें आनन फानन बाहर निकाला गया. घटना जिले के रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत में स्थित भाने खाप अभ्रक माइंस की है, जहां अवैध रूप से माइनिंग का काम चल रहा था. हादसे की सूचना मिलते ही अभ्रक माफियाओं ने शव को आनन-फानन में माइंस से बाहर निकाल कर गायब कर दिया.

गुप्त स्थान पर कराया भर्ती

वहीं, घायलों को भी गुप्त स्थान पर झारखंड के कोडरमा जिले के निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया है. घटना अहले सुबह लगभग चार बजे के आसपास की बताई जाती है. मृतक की पहचान भाने खाप सुअरलेटी गांव निवासी हीरा भुइयां की 15 वर्षीय बेटी चिंता कुमारी के रूप में हुई है. वहीं, घायलों में सुअरलेटी गांव के ही अनिल भुइयां, चरक भुइयां व अन्य शामिल हैं. 

लोगों ने नहीं दी कोई जानकारी

घटना की सूचना पाकर रजौली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी, विधि व्यवस्था के अपर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार, एसआई अरुण पासवान, एएसआई उपेंद्र प्रसाद सिंह व एसटीएफ जवान घटनास्थल पर पहुंचे. लेकिन तब तक अभ्रक माफियाओं ने शव को गायब कर दिया था. वहीं, घायलों को भी गुप्त स्थान पर इलाज कराने के लिए लेकर चले गए थे.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रजौली के हरदिया सेक्टर-डी निवासी लखन पंडित द्वारा अभ्रक का अवैध उत्खनन कराया जा रहा था. इधर, हादसा होने के बाद अभ्रक माफियाओं द्वारा डरा-धमकाकर व चंद रुपये देकर मृतक व घायलों के परिजनों का जबरन मुंह बंद करा दिया गया है, जिसके कारण मौके पर पहुंची पुलिस को घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

सालों से चल रहा है अवैध खनन का काम

गौरतलब है कि उक्त अभ्रक माइंस में वर्षों से अवैध खनन कराया जा रहा था. झारखंड के कोडरमा जिले के बस्ती गांव निवासी संजय यादव द्वारा अवैध खनन किया कराया जा रहा था. लेकिन इसी बीच शराब के केस में संजय यादव की गिरफ्तारी हो जाने के बाद से इस अभ्रक माइंस पर लखन पंडित का कब्जा हो गया. इस समय लखन पंडित और उसके गुर्गों द्वारा माइंस पर अभ्रक का अवैध खनन कराया जा रहा है.

इस संबंध में रजौली पूर्वी के फॉरेस्टर राजकुमार पासवान ने भी बताया कि अभ्रक माइंस में अवैध तरीके से चोरी छुपे खनन कराया जा रहा था. अब देखना यह है कि पुलिस माफियाओं के विरुद्ध कदम उठाती है या घायल के परिजन को दरकिनार कर माफियाओं के विरुद्ध फाइल को बंद कर दिया जाता है. 

यह भी पढ़ें -

Exclusive: भूमिहारों का मिला साथ तो RJD ने की 'बड़ी बात', कहा- बिहार में होने वाला है बड़ा सियासी फेरबदल

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में सनकी पति ने की पत्नी की हत्या, फिर किया कुछ ऐसा जिसे देख सब रह गए दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget