एक्सप्लोरर

वीडियो कॉलिंग पर पति ने पत्नी को दिया 'तीन तलाक', इसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला है

पीड़िता के अनुसार वो इंसाफ के लिए पिछले 2 महीने से लगातार थाने का चक्कर काट रही है. लेकिन स्थानीय पुलिस ने जब उसकी गुहार नहीं सुनी. ऐसे में उसने डीआईजी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई.

भागलपुर: खास समुदाय की महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार ने तीन तलाक को अवैध घोषित करते हुए उसके खिलाफ कानून बनाए हैं. लेकिन अभी भी देश में ऐसे लोग हैं जो अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर तीन तलाक दे रहे हैं. ताजा मामला बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला को उसके पति द्वारा वीडियो कॉलिंग पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी अनुसार महिला को उसके पति और ससुराल वालों द्वारा शादी के बाद से ही लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था.

आरोप है कि ससुराल वालों द्वारा कई दफा महिला के साथ मारपीट भी की गई. इतना ही नहीं पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके बच्चे को भी घर में ही मार डाला. महिला ने बताया कि वीडियो कॉल पर उसके पति ने उसे तलाक दे दिया. इसके बाद ससुराल वालों ने उसे काफी प्रताड़ित किया.

पीड़िता के अनुसार वो इंसाफ के लिए पिछले 2 महीने से लगातार थाने का चक्कर काट रही है. लेकिन स्थानीय पुलिस ने जब उसकी गुहार नहीं सुनी. तब महिला फरियाद लेकर आज डीआईजी कार्यालय पहुंची, जहां पीड़ित महिला ने डीआईजी सुजीत कुमार से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई.

डीआईजी ने पीड़िता की आपबीती सुनकर उसके आवेदन पर कार्रवाई को लेकर सीनियर एसपी आशीष भारती को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी. एसएसपी आशीष भारती ने पीड़िता को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

यह भी पढ़ें - 

नीतीश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर, जानें- क्या है खास? चुनाव में हार के बाद RJD के पोस्टर में लालू-राबड़ी की हुई वापसी, JDU नेता ने इस अंदाज में ली चुटकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget