एक्सप्लोरर

महामारी के बीच सैकड़ों छात्राएं इंटर में नामांकन के लिए पहुंची कॉलेज, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

महिला कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. रीता सिन्हा ने बताया कि पहले 3 दिन सिर्फ 10 छात्राओं ने नामांकन कराया था, अब आखिर के दिन में 800 से अधिक छात्राएं पहुंची हैं, ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है.

पुर्णिया: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से जारी आदेश के बाद कॉलेजों में नामांकन के लिए रोजाना भीड़ उमड़ रही है. इस भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का दूर-दूर तक नामों निशान नहीं है. ऐसे में कॉलेज प्रबंधन को कोरोना संक्रमण का डर सता रहा है. लेकिन बच्चे अपनी जान की परवाह किए बगैर आगे की पढ़ाई के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं.

कोरोना महामारी के बीच परीक्षा समिति के इस निर्णय का खामियाजा बच्चों और शिक्षकों को भुगतना पड़ सकता है. तस्वीरें पुर्णिया महिला कॉलेज की हैं, जहां एक साथ 500 से अधिक छात्राएं लाइन में खड़ी हैं. 7 अगस्त से शुरू हुए 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स में नामांकन का कल आखिरी दिन था. ऐसे में न केवल कॉलेज के अंदर भीड़ थी, बल्कि छात्राओं के अभिभावकों की भीड़ कॉलेज के बाहर भी लगी थी.

ऐसे में सवाल उठाता है कि जब ऑनलाइन नामांकन का विकल्प है तो कॉलेजों में भीड़ जमा करना कहां तक उचित है? अगर संक्रमण फैलता है तो ज़िम्मेदारी किसकी होगी? क्योंकि कॉलेज स्टाफ भी डर के साए में काम करने को मजबूर हैं.

इस संबंध में पूछने पर महिला कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. रीता सिन्हा ने बताया कि पहले 3 दिन सिर्फ 10 छात्राओं ने नामांकन कराया था, अब आखिर के दिन में 800 से अधिक छात्राएं पहुंची हैं. ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है, और न ही सभी बच्चे मास्क पहनकर आए हैं. ऐसे में बच्चों के साथ-साथ कॉलेज के स्टाफ को भी कोरोना का खतरा है. बेहतर होता कि समिति या तो तारीख बढ़ा दे या फिर ऑनलाइन नामांकन की व्यवस्था करे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget