एक्सप्लोरर

Mid Day Meal: मिड डे मील में मिली छिपकली, खाने से किशनगंज में सैकड़ों बच्चे बीमार

Kishanganj News: मामला महीन गांव पंचायत के मडुआ टोली उक्रमित मध्य विद्यालय का है. बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. भारी संख्या में लोग अस्पताल में जुट गए.

Mid Day Meal: किशनगंज में मिड डे मील खाने से शुक्रवार को सैकड़ों स्कूली बच्चे बीमार हो गए जिससे विद्यालय में अफराफरी का माहौल हो गया. पूरा मामला महीन गांव पंचायत के मडुआ टोली उक्रमित मध्य विद्यालय का है जहां गैर सरकारी संस्था ने भोजन मुहैया करवाया था. समय पर बच्चों को भोजन वितरित कर दिया गया था और बच्चे लगभग आधा खाना खा चुके थे जिसके बाद शिक्षक ने छिपकली देखी और बच्चों को खाना खाने से मना किया, लेकिन तब तक अधिकांश बच्चे खाना खा चुके थे. अभिभावकों को जैसे ही बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिली कोहराम मच गया.

बच्चों ने की थी उल्टी और पेट दर्द की शिकायत

ग्रामीणों और विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि खाने में छिपकली  गिरी हुई थी और उसी खाने को बच्चों ने खा लिया जिसकी वजह से बच्चों को उल्टी और पेट दर्द आदि की शिकायत होने लगी. बच्चों की स्थिति को बिगड़ते देख ग्रामीण और स्कूल प्रशासन आनन फानन में सभी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां बच्चों का इलाज चल रहा है. बता दें कि 100 से अधिक बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हालांकि राहत की बात है कि बच्चे खतरे से बाहर हैं. 

कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे

गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार जन चेतना संस्था ने खाना मुहैया करवाया था उसकी शिकायत मिल चुकी है. बच्चों के बीमार होने से अभिभावक काफी परेशान हैं और खाना मुहैया करवाने वाली संस्था के ऊपर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम लातीफुर रहमान अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल जाना.

दोषी पर होगी कार्रवाई- जिला शिक्षा पदाधिकारी 

अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने कहा कि बड़ी लापरवाही बरती गई है और जिस तरह से बच्चे बीमार हुए हैं वो काफी चिंता की बात है. उन्होंने एनजीओ संचालक पर कार्रवाई की मांग की है. वही, जिला शिक्षा पदाधिकारी जफर आलम ने बताया कि लगभग 35 बच्चे बीमार पड़े हैं जिनका इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि खाने में गड़बड़ी थी तभी बच्चे बीमार हुए हैं और मामले में जो भी दोषी होंगे कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: Samrat Choudhary: 'लालू यादव या कांग्रेस बताए...', तेजस्वी यादव के सवाल पर भड़के सम्राट चौधरी, पूछे तीखे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March Live: जेपी गोलंबर के पास RJD कार्यकर्ता जुटे, बैरिकेंडिग के साथ पुलिस भी तैयार
LIVE: जेपी गोलंबर के पास RJD कार्यकर्ता जुटे, बैरिकेंडिग के साथ पुलिस भी तैयार
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget