एक्सप्लोरर

Human Trafficking: मोतिहारी में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मानव तस्कर गिरफ्तार, पटना की नाबालिग लड़की को छुड़ाया गया

इंडो नेपाल बॉडर रक्सौल मैत्री पुल पर एक नाबालिग लड़की के साथ तीन मानव तस्कर को पकड़ा गया है. ये लोग लड़की से दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाकर भारत से नेपाल ले जा रहें थे.

मोतिहारी में इंडो-नेपाल बॉर्डर रक्सौल में आज-कल मानव तस्कर सक्रिय हो गए हैं. नाबालिग लड़की की तस्करी की जा रही है. बुधवार को एक बार फिर तीन मानव तस्कर के चंगुल से एक नाबालिग लड़की को बचाया गया. लड़की के परिजनों ने पटना के राम कृष्ण नगर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था.

नाबालिग लड़की को बचाया गया

इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात SSB 47 बटालियन के मानव तस्करी रोधी इकाई और प्रयास जुवेनाइल एंड सेंटर पूर्वी चंपारण इकाई के जरिए भारतीय सीमा से नेपाल ले जाने क्रम में एक हिंदू नाबालिग लड़की को तस्करों के चंगुल से रेस्क्यू कर बचाया जा सका है.

हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार ने बताया कि मानव तस्कारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से हिन्दू बनकर लड़की से दोस्ती की और उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का वादा करके भारत से नेपाल ले जा रहें थे, तभी संदिग्ध स्थिति में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन तस्करों को SSB की टीम ने देख रोका.

पूछताछ के बाद शका हुआ तो एसएसबी की टीम और एनजीओ प्रयास जुवेनाइल एंड सेंटर की महिला सदस्य के जरिए तीनों मानव तस्करों से अलग-अलग पूछताछ की गई. तीनों मानव तस्कर मुस्लिम समुदाय के निकले. लड़की से कुछ दिन पहले मोहम्मद फरहान (गिरफ्तार मानव तस्कर) ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने को हिंदू बता कर लड़की से दोस्ती की थी.

पूछताछ के दौरान तीनों तस्करों ने पूरी योजना एसएसबी के सामने बताई. पटना की लड़की को हाजीपुर से रक्सौल होते हुए नेपाल के पोखरा ले जाना था. गिरफ्तार मानव तस्कर मोहम्मद फरहान, मोहम्मद रजा आलम, मोहम्मद नजरे आलम लड़की को बीरगंज (नेपाल) में एक दोस्त के होटल में ठहराने वाले थे. फिर दो दिनों के बाद देहरादून जाने की योजना बनाई थी.

वहीं नाबालिग लड़की के परिजनों से SSB ने सम्पर्क किया तो पता चला कि लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट राम कृष्ण नगर पुलिस स्टेशन, पटना में दर्ज कराई गई है. ऐसे में मानव तस्कर गिरोह की मंशा पर पानी फिर गया और नाबालिग लड़की को तस्कर के चंगुल से बचाया गया.

हरैया थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार ने बताया इंडो-नेपाल बॉर्डर रक्सौल मैत्री पुल पर एक नाबालिग लड़की के साथ तीन मानव तस्कर को पकड़ा गया है, जिसे हरैया थाना को सुपुर्द किया गया है. लड़की के परिजनों से संपर्क कर मामले की जानकारी दी गई और यहां बुलाया गया है. साथ ही मामले में कांड संख्या दर्ज कर तीनों मानव तस्करों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Veena Devi Two Voter ID: विजय सिन्हा के बाद NDA की सांसद के पास भी 2 वोटर आईडी, तेजस्वी यादव का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget