एक्सप्लोरर

हाथरस केस: पप्पू यादव बोले- राजधर्म निभाएं पीएम मोदी, योगी सरकार को बर्खास्त करें

पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि योगी सरकार बलात्कारियों और गुंडों को बचा रही है और उत्तर प्रदेश में दलितों की आजादी छीनी जा रही है.

पटना: जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने शनिवार को देश में बेटियों से हो रही जबरदस्ती के खिलाफ जंजीर व काला कपड़ा पहनकर और आंखों पर पट्टी बांधकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया. उन्होंने उच्च न्यायालय की निगरानी में  हाथरस कांड की जांच की मांग की.

पप्पू यादव ने हाथरस की घटना के लिए योगी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने हाथरस मामले में प्रधानमंत्री मोदी से राजधर्म का पालन करते हुए योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार बलात्कारियों और गुंडों को बचा रही है और उत्तर प्रदेश में दलितों की आजादी छीनी जा रही है.

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि हाथरस की घटना के खिलाफ पूरा देश सड़कों पर है और यह लड़ाई आर-पार की होगी. पीडीए इसके लिए संघर्ष करता रहेगा. आगामी चुनाव में महिलाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होगी. महिलाओं पर नजर उठाने वालों की जगह जेल होगी.

पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश सरकार भी महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल रही है और बिहार में भी बेटियां दहशत में जी रही हैं. उन्होंने भभुआ, बक्सर और गया में बेटियों से की गई जबरदस्ती मामलों की स्पीडी ट्रायल की मांग की. उन्होंने कहा कि जेडीयू-बीजेपी और महागठबंधन को सत्ता की चिंता है.

यादव और उनके कार्यकर्ताओं ने हाथों में ‘जुर्म मत करो-जुर्म मत सहो’, ‘दलितों पर जुल्म बंद करो’ और ‘योगी सरकार शर्म करो’ जैसे नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं. इस मौके पर जाप महासचिव प्रेमचन्द सिंह, राघवेन्द्र कुशवाहा सहित कई पार्टी नेता आंखों पर पट्टी और हाथों में जंजीर लगा कर बैठे थे.

यह भी पढ़ें:

हाथरस: अधिकारियों से मुलाकात के बाद पीड़िता के परिवार ने कहा- हमें शव की तस्वीर तो दिखा देते, हम श्रद्धांजलि दे देते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget