एक्सप्लोरर

Hari Sahani BJP: बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हरि सहनी, पद मिलते ही उधेड़ दी सरकार की बखिया

Hari Sahani News: बीजेपी एमएलसी हरि सहनी ने कहा कि बिहार में चाचा-भतीजा रिश्ता बनाने में मशगूल हैं. जनता दर्द में जी रही है. चुनाव में जनता परिणाम दिखाएगी.

पटना: बिहार विधान परिषद में अब नेता प्रतिपक्ष के रूप में हरि सहनी नजर आएंगे. बीजेपी एमएलसी हरि सहनी (Hari Sahani) को यह नई जिम्मेदारी दी गई है. रविवार (20 अगस्त) को बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने इस बड़े बदलाव की जानकारी दी. इस दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, नित्यानंद राय समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. नया पद मिलते ही हरि सहनी ने नीतीश सरकार (Nitish Government) की बखिया उधेड़ दी.

बिहार में बढ़ते अपराध को देखते हुए हरि सहनी ने महागठबंधन सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अब तक फिल्मों में हम लोग देखते थे कि कोई गवाही देने जा रहा है और रास्ते से उसे गायब कर दिया गया. यह बड़ा ही शर्मनाक है. इस पर सरकार को जितना संज्ञान लेना चाहिए वह नहीं ले रही है. फिल्म का जो सार होता है वो जनता तय करती है कि फिल्म कैसी है. बिहार सरकार जिस तरह से अभी बिहार चला रही है, अपनी गठबंधन को बचा रही है, चाचा-भतीजा रिश्ता बनाने में मशगूल हैं, बिहार की जनता की दुर्दशा क्या है इस पर जरा सा भी धयान नहीं है. जनता दर्द में जी रही है. चुनाव में जनता परिणाम दिखाएगी.

'राज्य में बेलगाम हुए अपराधी'

इस दौरान हरि सहनी ने कहा कि एक साधारण मछली पकड़ने वाले परिवार के बेटे को पार्टी ने इतना बड़ा दायित्व दिया है, इस जिम्मेदारी को निभाने की पूरी कोशिश करूंगा. बता दें कि हरि सहनी के पहले बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ही थे. इस सवाल पर कि जिस तरह से सम्राट चौधरी सदन के भीतर सरकार को घेरते थे क्या वे भी उसी तरह से सरकार पर दबाव बना सकेंगे? इस पर कहा कि बिहार की सरकार जीरो वाट के फ्यूज बल्ब की तरह है. जब घर में बल्ब फ्यूज हो जाता है तो उसे बदल दिया जाता है. ठीक उसी तरह से बिहार सरकार को भी बदलने की कोशिश करेंगे. राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए हैं.

इस मौके पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने हरि सहनी को बधाई दी. सम्राट ने कहा कि बिहार के बेगूसराय में जो हत्या हुई है उसमें हरि सहनी के नेतृत्व में एक टीम जाएगी. इस घटना की जांच करेगी. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, नित्यानंद राय ने भी हरि सहनी को बधाई दी है.

यह भी पढ़ें- Bhagalpur School: बिहार का ये कैसा स्कूल! पढ़ना है तो छाता लेकर आइए, BJP बोली- CM नीतीश देख रहे PM बनने का सपना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप ने दी बधाई, 'प्रचंड विजय...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप ने दी बधाई, 'प्रचंड विजय...'
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget