एक्सप्लोरर

साधु यादव के बयान को HAM ने बताया गलत, मांझी की बहू दीपा ने भी तेजस्वी का दिया साथ, जानें क्या कहा 

दीपा मांझी ने ट्वीट कर कहा, " तेजस्वी यादव के मामले पर साधु यादव का बयान समाज को कलंकित करने वाला है. मैं इस मामले पर तेजस्वी के साथ हूं. वैसे साधू यादव का बयान रोहिणी जैसे लोगों के लिए भी एक सीख है."

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi yadav) की रेचल (Rachel) से शादी करने के बाद विवाद जारी है. शादी के बाद एक ओर जहां घर वाले ही तेजस्वी और उनकी पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं. वहीं, परिवार को बाहर के लोग उनके फैसले को सही बताते हुए उनके साथ खड़े दिख रहे हैं. इसी क्रम में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने तेजस्वी का समर्थन करते हुए उनका मामा साधु यादव (Sadhu Yadav) के बयान पर हमला बोला है. केवल पार्टी ही नहीं बल्कि खुद पार्टी अध्यक्ष जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की बहू दीपा मांझी ने भी तेजस्वी की तरफदारी की है. हालांकि, दोनों की ओर से तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) को घेरने का काम किया गया है.

पार्टी प्रवक्ता ने कही ये बात 

पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान ने शनिवार को कहा, " साधु यादव का बयान बिहार और समाज को कलंकित करने वाला है. शादी करना तेजस्वी यादव का व्यक्तिगत मामला है. इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी करना, उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है. उनको माफी मांगनी चाहिए. साथ ही लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी ऐसी ही बयानबाजी करती हैं. दूसरे के परिवार पर कीचड़ उछालने का काम करती हैं. दोनों मामा-भांजी के बयानों से बिहार खुद को कलंकित महसूस कर रहा है. दोनों समाज के कलंक और कोढ़ हैं. दोनों माफी मांगें."

 

Bihar Corona Update: बिहार पर कोरोना की तीसरी लहर का मंडरा रहा खतरा! तेजी से बढ़ रहे मरीज, जानें अब तक का अपडेट

इधर, दीपा मांझी ने ट्वीट कर कहा, " तेजस्वी यादव के मामले पर साधु यादव का बयान समाज को कलंकित करने वाला है. मैं इस मामले पर तेजस्वी के साथ हूं. वैसे साधु यादव का बयान रोहिणी जैसे लोगों के लिए भी एक सीख है जो हमेशा दूसरों के परिवार पर कीचड़ उछालती फिरतीं थीं. बिहार मामा-भांजी के बयान से आहत है."

साधु यादव ने कही थी ये बात

बता दें कि भांजे के बिरादरी से बाहर शादी करने से नाराज साधु यादव ने कई आपत्तिजनक बात कहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने एबीपी न्यूज से कहा था कि बिहार के 21 प्रतिशत यादव के भरोसे लालू यादव सत्ता में बने रहे, लेकिन अब वही यादव समाज तेजस्वी यादव का विरोध करेगा. क्या यादव समाज में लड़की की कमी हो गई थी, जो उसने (तेजस्वी) ईसाई धर्म की लड़की से शादी कर ली. लालू यादव दूसरे को भकचोंहर बोलते थे, सबसे बड़ा भकचोंहर तेजस्वी है.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: पूर्व सांसद और मुखिया के घर पर CM नीतीश ने चलवा दिया बुलडोजर, जनता दरबार में मिली थी ये शिकायत

Namaz in Open Place: BJP MLA ने CM नीतीश से की खुले में नमाज पर रोक की मांग, कहा- 'मस्जिद में पढ़े, बेवजह रोड काहे जाम करता है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget