एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जीतन राम मांझी से क्यों मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी? संतोष सुमन ने बताया

Bihar Political News: संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हम लोग एनडीए घटक दल के नेता हैं और इस नाते सम्राट चौधरी जीतन राम मांझी से मिलने आए थे. बिहार की 40 की 40 लोकसभा सीट हमें जीतनी है.

Samrat Choudhary Meets Jitan Ram Manjhi: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने गुरुवार (14 मार्च) को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) से मुलाकात की है. इस मुलाकात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि जीतन राम मांझी नाराज हैं इसलिए सम्राट चौधरी मिलने पहुंचे हैं. अब उनके बेटे और मंत्री संतोष सुमन (Santosh Suman) ने मुलाकात की वजह बताई है.

सम्राट से मुलाकात पर मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि किसी से मुलाकात करने का मतलब नाराजगी से नहीं होता है. हम लोग एनडीए घटक दल के नेता हैं और इस नाते सम्राट चौधरी जीतन राम मांझी से मिलने आए थे. किसी तरह की कोई नाराजगी की चर्चा नहीं है. बिहार की 40 की 40 लोकसभा सीट हमें जीतनी है.

'हम लोग बिना शर्त एनडीए के साथ'

पत्रकारों से बातचीत में आगे संतोष सुमन ने गठबंधन में सम्मान को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री के ऊपर हम लोगों ने छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि जीतन मांझी का 40 साल का करियर है इसलिए सब लोग मुलाकात करने आते रहते हैं. हम लोग बिना किसी शर्त के एनडीए के साथ हैं.

गया लोकसभा सीट की दावेदारी पर क्या बोले?

एनडीए में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है. सूत्रों की मानें तो जीतन राम मांझी को एक सीट मिलने वाला है. इसको लेकर संतोष सुमन ने कहा कि किसको कितनी सीट मिलेगी यह कल-परसों तक पता चल जाएगा. कोई नाराजगी नहीं है. उन्होंने गया लोकसभा सीट पर दावेदारी को लेकर कहा, "गया हमारी कर्मभूमि है और हमारे कार्यकर्ता चाहते हैं कि हम गया सीट से लड़ें. इससे आगे हम कुछ नहीं बोले हैं."

वहीं दूसरी ओर नित्यानंद राय को लेकर संतोष सुमन ने कहा कि जब से हमलोग एनडीए में आए हैं तो वो (नित्यानंद राय) आते रहते हैं. इसका कोई मतलब नहीं है. हम एक ही बात कहेंगे कि हम लोग एनडीए के साथ हैं.

यह भी पढ़ें- Elections 2024: NDA में नाराजगी की खबरों के बीच संतोष सुमन ने इस सीट पर ठोका दावा, दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर का पहला रुझान कब तक? एएन कॉलेज के बाहर हलचल तेज
LIVE: बांकीपुर का पहला रुझान कब तक? एएन कॉलेज के बाहर हलचल तेज
'PM मोदी बताएं मेरी सुपारी किसने दी?' हमले की फोटो शेयर कर बोले पप्पू यादव
'PM मोदी बताएं मेरी सुपारी किसने दी?' हमले की फोटो शेयर कर बोले पप्पू यादव
डेहरी विधायक पर लगा EO की हत्या का आरोप! बोले- 'मेरे पास इतना समय नहीं है...'
डेहरी विधायक पर लगा EO की हत्या का आरोप! बोले- 'मेरे पास इतना समय नहीं है...'
बांकीपुर रिजल्ट: पटना में आज ट्रैफिक रूट बदला, इन रास्तों से न जाएं
बांकीपुर रिजल्ट: पटना में आज ट्रैफिक रूट बदला, इन रास्तों से न जाएं

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget