एक्सप्लोरर

'मुझे खुशी होगी अगर...', महागठबंधन की मीटिंग से गायब क्या हुए मुकेश सहनी मिल गया, NDA से ऑफर

Santosh Suman: संतोष सुमन ने कहा कि हम पहले भी बोलते थे, आज भी यही बोल रहे हैं कि एनडीए ही उनके लिए काम कर सकती है. उनको अपने समाज को आगे बढ़ाना है तो एनडीए के साथ आना ही होगा.

बिहार में एनडीए की ओर से वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी को बड़ा ऑफर मिल गया है. यह ऑफर बुधवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने उनको दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर वो एनडीए के साथी बनते हैं, तो मुझे बहुत खुशी होगी.

मुकेश सहनी पर क्या बोले संतोष सुमन? 

मुकेश सहनी को लेकर मंत्री संतोष सुमन ने कहा "तेजस्वी यादव 60 सीट मुकेश सहनी को दे देंगे तो तो वह खुद कितनी सीटों पर लड़ेंगे. यह होने वाला नहीं है और मुकेश साहनी जी ऑन रिकॉर्ड पब्लिक डोमेन में यह बातें कह रहे हैं तो हमें लग रहा है कि मामला कुछ और है. लगता है उनका वहां से मन भर गया है."

संतोष सुमन ने कहा कि इसलिए हम पहले भी बोलते रहे हैं और आज भी यही बात बोल रहे हैं कि एनडीए ही उनके लिए काम कर सकती है. उनके समाज को आगे बढ़ा सकती है. उनकी भलाई के लिए काम कर सकती जिस तरह से आशा ममता का हुआ है.

संतोष सुमन ने कहा कि "उनके समाज को भी आगे बढ़ाना है तो उनको एनडीए के साथ आना ही होगा. एनडीए की विचारधारा में आना होगा. उनका समाज भी एनडीए की विचारधारा में है. अगर वह एनडीए के साथी बनते हैं. बिहार के विकास में वह एनडीए के साथ चलते हैं, तो हमें खुशी होगी."

मुकेश सहनी के नेता ने क्या कहा?

हालांकि संतोष सुमन के बयान को मुकेश सहनी के नेता ने खारिज करते हुए एनडीए पर बड़ा हमला किया. वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव ज्योति ने कहा कि बीजेपी ने हमारी पार्टी को तोड़ दिया, हमारे अति पिछड़ा की पार्टी को खरीद लिया. हमारी पार्टी को खत्म करना चाहा. अति पिछड़ा के नेता को बिहार की राजनीति से समाप्त करना चाहा है. यह मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं. बिहार में तेजस्वी-मुकेश सहनी महागठबंधन की सरकार बनना तय है जनता का आशीर्वाद है.

ये भी पढ़ें: Mahagathbandhan Meeting: सीएम फेस और सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, महागठबंधन की बैठक से मुकेश सहनी ने बनाई दूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget