एक्सप्लोरर

Mahagathbandhan Meeting: सीएम फेस और सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, महागठबंधन की बैठक से मुकेश सहनी ने बनाई दूरी

Mahagathbandhan: महागठबंधन की बैठक में पुराने मुद्दों पर ही बातचीत हुई. कई घंटों की बैठक के बाद भी सीएम चेहरे और सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं हो सका. वीआईपी के मुकेश सहनी बैठक से गायब रहे.

बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन की सातवीं बैठक भी बुधवार को खुशनुमा माहौल में समाप्त हुई, लेकिन आज भी सीट शेयरिंग पर सिर्फ चर्चा ही हुई कोई निर्णय नहीं निकला. ना ही सीएम फेस को लेकर कोई ऐलान किया गया. बैठक के बाद बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु सीएम फैस के सवाल को टाल गए. 

बैठक में सभी दलों के नेता शामिल

बैठक में पुराने मुद्दों पर ही बातचीत हुई. कई घंटों की बैठक के बाद भी सीएम चेहरे और सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं हो सका. बैठक में गठबंधन के सभी दलों के नेता शामिल हुए, हालांकि मुकेश सहनी गायब रहे. वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष बाल मुकुंद ने कहा कि 60 सीटों की बात हमारा अपना फैसला है, लेकिन कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, यह महागठबंधन में तय होगा. 

ऐसा लगता है कि तेजस्वी यादव के लिए महागठबंधन में अपनी उम्मीदें पूरी करना आसान नहीं है. सहनी ने डिप्टी सीएम पद के साथ-साथ 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग भी की है. उन्होंने इसे अपना पहला एजेंडा बताया है. बुधवार को महागठबंधन की बैठक में भी नजर नहीं आए, अभी वो दिल्ली में हैं. यानी कुल मिलाकर महागठबंधन में चुनावी रणनीति सिर्फ स्ता पक्ष को घेरने तक ही फिलहाल सीमित है, सीटों के लेकर जो भी रणनीति बननी है, उसमें अभी समय है.

9 प्रमंडलों में रैली करेंगे महागठबंधन के नेता

वहीं बैठक में ये जरूर तय हुआ कि रक्षा बंधन के बाद जनता के बीच पूरे बिहार में महागठबंधन के नेता जाएंगे. सभी 9 प्रमंडलों में रैली होगी. बिहार के जो मुद्दे हैं, जनता के जो मुद्दे हैं उसको लेकर जनता के बीच जाएंगे. इसमें राहुल गांधी भी शामिल होंगे. SIR के नाम पर वोटों की चोरी की गई. मतदाता सूची से नाम काटे गए, लॉ एंड आर्डर ध्वस्त है, पलायन, बेरोजगारी, गरीबी में सबसे आगे है. इन मुद्दों को जनता के सामने रखा जाएगा. 

ये भी पढ़ें: बैठक से पहले महागठबंधन के नेताओं को JDU का बड़ा चैलेंज, कहा- हिम्मात है तो कर के दिखाओ

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget