एक्सप्लोरर

बिहारः दो हत्याओं से दहला हाजीपुर, सड़क के किनारे और रेलवे ट्रैक से शव मिलने के बाद मचा हड़कंप

एक मामला हाजीपुर के महुआ थाना क्षेत्र के गोरीगामा गांव का है जबकि दूसरी घटना सराय थाना के एकारा रेलवे गुमटी की है. परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाने के बाद इन दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है.

हाजीपुर: शहर के अलग-अलग इलाकों से सोमवार को दो युवकों का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. एक युवक का शव सड़क के किनार से मिला जबकि दूसरे की लाश रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ी थी. एक मामला महुआ थाना क्षेत्र के गोरीगामा गांव का है जबकि दूसरी घटना सराय थाना के एकारा रेलवे गुमटी की है.

जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को मुकेश कुमार नाम का एक युवक अपनी नानी के यहां जाने के लिए निकला था. इस दौरान वह रास्ते से ही कहीं गायब हो गया. अगले दिन सोमवार को उसकी लाश सड़क के किनारे से बरामद की गई. घटना महुआ थाना क्षेत्र के गोरीगामा गांव की है. इस मामले में मुकेश की पत्नी ने तीन दोस्तों सहित चार लोगों पर अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया है.

पत्नी ने कहा कि पैसे को लेकर किसी से विवाद चल रहा था. इसी की वजह से पीट-पीटकर हत्या की गई है. साक्ष्य छुपाने के लिए सड़क के किनारे फेंक दिया गया है. इस मामले में पत्नी के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

रविवार की रात से ही गायब था आदित्य

वहीं, दूसरा मामला हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र के एकारा रेलवे गुमटी का है. यहां सोमवार को रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद किया गया. युवक अपने घर से रविवार की रात से ही गायब था. सोमवार को लोगों ने देखा तो पुलिस पहुंची. शव की पहचान सराय थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पटेरा निवासी आदित्य कुमार के रूप में हुई.

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचने में देर की वजह से पुलिस को लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा. इस दौरान लोग पुलिस से उलझ गए और वीडियो बनाने लगे. ट्रैक पर युवक के शव को देखकर हत्या का आशंका जताई जा रही है. युवक रविवार रात से ही घर से गायब था.

बताया जाता है कि घटनास्थल मुजफ्फरपुर रेल पुलिस के एरिया में था इसको लेकर भी बातची में लेट हुई. इसके बाद हाजीपुर रेल पुलिस ने मुजफ्फरपुर रेल पुलिस को सूचना दी. मुजफ्फरपुर रेल पुलिस काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर भेज दिया. इस मामले में मुजफ्फरपुर रेल पुलिस और स्थानीय थाने की पुलिस जांच कर रही है.

आरजेडी विधायक ने सरकार पर बोला हमला

दो जगहों पर हुई हत्या के बाद वैशाली के महुआ से आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि पुलिस दारू और बालू में व्यस्त है. हर दिन दारू पकड़ती है और जनता परेशान हैं. बिहार में गोलियों की बौछार है. अपराधियों की सरकार है. हर दिन हत्या और लूट हो रही है.

यह भी पढ़ें-

Bihar Crime: सिवान में भाभी ने देवर की पीट-पीटकर की हत्या, घरेलू विवाद में घटना को दिया अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget