एक्सप्लोरर

Guru Nanak Dev ji: राजगीर के नानक देव शीतल कुंड में तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत, इंग्लैंड समेत कई देशों से पहुंचे श्रद्धालु

Guru Nanak Dev Jayanti 2022: आठ नवंबर को गुरुनानक देव जी की जयंती है. राजगीर में गुरुवार से तीन दिनों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. देश-विदेश से ऐआ रहे श्रद्धालुओं के लिए कार्यक्रम रखे गए हैं.

नालंदा: अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर के शीतल कुंड स्थित गुरुद्वारा (Nanak Dev Sheetal Kund Gurudwara) में गुरुनानक देव जी (Guru Nanak Dev ji) के 554 वें प्रकाश पर्व के मौके पर तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन किया गया है. गुरुवार की सुबह अखंड पाठ के साथ प्रकाश पर्व उत्सव समारोह की शुरुआत कर दी गई है. इस प्रकाश पर्व के आयोजन में इंग्लैंड समेत कई देशों से भी श्रद्धालु शामिल होने के लिए पहुंचे हैं. यह कार्यक्रम तीन दिन तक होगा.

सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा उद्घाटन

इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम भी किया गया है ताकि आने वाले श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो. इस प्रकाश पर्व में लंगर की भी व्यवस्था की गई है जो 24 घंटे चालू रहेगी. आज शाम बिहार के कला एवं सांस्कृतिक मंत्री जितेंद्र कुमार राय सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे.  

पांच नवंबर को मुख्यमंत्री के आने की संभावना

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश और विदेश से भी आए हुए श्रद्धालु और कलाकार अपनी कला की प्रस्तुती देंगे. पांच नवंबर को गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आने की भी संभावना है. प्रकाश पर्व को लेकर पूरे राजगीर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तमाम तैयारियां हैं ताकि किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े.

पर्यटन स्थल खुले रहेंगे

प्रकाश पर में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए राजगीर में बने अलग-अलग पर्यटन स्थल घूमने के लिए भी व्यवस्था की गई है. होर्डिंग, बैनर भी लगाया गया है. वहीं राजगीर में बने ग्लास ब्रिज, नेचर सफारी, जू सफारी समेत अन्य पर्यटक स्थल घूमने के लिए भी श्रद्धालुओं के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है. ये प्रदूषण मुक्त वाहन होगा. श्रद्धालु घूमकर राजगीर की वादियों का आनंद ले सकेंगे.

400 प्रवासी भारतीय श्रद्धालु राजगीर पहुंचे

प्रकाश पर्व में अब तक हजारों श्रद्धालु राजगीर आ चुके हैं. श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है. लगभग 400 प्रवासी भारतीय श्रद्धालु राजगीर पहुंचे हैं. श्रद्धालुओं के लिए उनके आवास स्थल से गुरुद्वारा एवं अन्य जगहों पर आने और जाने के लिए 135 ई-रिक्शा का नि:शुल्क परिचालन कराया जा रहा. साथ ही 50 ई-रिक्शा को रिजर्व में रखा है. सभी आवास स्थल पर हेल्पडेस्क 24 घंटे कार्यरत हैं. गुरुद्वारा के सामने ही जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है. वह 24 घंटे कार्यरत रहेंगे. सभी आवास स्थल सहित कुल 12 स्थानों पर मेडिकल कैंप भी लगाया गया है. विधि व्यवस्था को लेकर 14 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. इसकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से लगातार की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Kishanganj News: रील्स बनाने के चक्कर में लड़के की गई जान, हथियार लहराते घर में घुसा भाई, मार दी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget