एक्सप्लोरर

बिहारः ‘रॉबिनहुड’ से ‘कथावाचक’ बने गुप्तेश्वर पांडेय की तबीयत बिगड़ी, बढ़ाई गई भागवत कथा की तिथि

गुप्तेश्वर पांडेय ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भागवत कथा सुनाने की शुरुआत की थी. तबीयत बिगड़ने की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है.

पटनाः ‘रॉबिनहुड’ से ‘कथावाचक’ बनने वाले बिहार के पूर्व डीजीपी और चर्चित आईपीएस गुप्तेश्वर पांडेय की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. इसकी जानकारी खुद गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीट कर दी है. बताया जाता है कि उनकी तबीयत में गड़बड़ी होने की वजह से वृंदावन में होने वाली भागवत कथा की तिथि आगे बढ़ा दी गई है.  

गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, “थोड़ी स्वास्थ्य में गड़बड़ी और कतिपय अन्य अपरिहार्य कारणों से 16 जुलाई से वृंदावन में होनेवाली मेरी भागवत कथा की तिथि आगे बढ़ गई है. अब 25 जुलाई से 31 जुलाई तक रोज 3 बजे दिन से 6 बजे शाम तक सुभारती टीवी पर वृंदावन से होनेवाली मेरी भागवत कथा सुनी जा सकती है.”

एक्टर के तौर पर दिख चुके हैं गुप्तेश्वर पांडेय

गौरतलब हो कि गुप्तेश्वर पांडेय ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भागवत कथा सुनाने की शुरुआत की थी. सोशल मीडिया पर चुलबुल पांडेय के तौर पर गुप्तेश्वर पांडेय मशहूर हैं. भागवत कथा से पहले भी वह स्क्रीन पर दिख चुके हैं. दीपक ठाकुर का उनपर बनाया गाना 'रॉबिन हुड बिहार के' भी चर्चा में रहा था. इस गाने के बोल थे- माफिया अपराधी मांगे दुआ, हिल जाए इलाका इनकी एक दहाड़ से.

इस गाने के बाद यह कहा जाने लगा था कि बिहार विधानसभा के चुनाव से पहले उन्होंने अपनी छवि बनाने के लिए ऐसा किया था. 2009 में लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ पाने की वजह से गुप्तेशवर पांडेय की नजर 2020 के विधानसभा चुनाव पर थी. वे मीडिया में लगातार एक्टिव थे. उन्होंने वीआरएस भी ले लिया, लेकिन वह जेडीयू से चुनाव नहीं लड़ पाए थे.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः गोपालगंज में मां के साथ सोई एक साल की बच्ची पर फेंका तेजाब, आधी रात घर में घुसे थे पड़ोसी

Bihar Crime: समस्तीपुर में CSP संचालक के कर्मी से लूट, विरोध करने पर गोली मारकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget