एक्सप्लोरर

Bihar Crime: समस्तीपुर में CSP संचालक के कर्मी से लूट, विरोध करने पर गोली मारकर हत्या

नीतीश कुमार बारा चौक स्थित एसबीआई के सीएसपी सेवा केंद्र में काम करता था. रोज की तरह बुधवार की शाम करीब चार बजे वह एसबीआई से पैसे निकालकर जा रहा था. इस दौरान रास्ते में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया.

समस्तीपुरः जिले में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला सिंघिया थाना क्षेत्र का है जहां बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने सीएसपी संचालक के कर्मी से बुधवार को दो लाख 33 हजार रुपये लूट लिए. इस दौरान विरोध करने पर सीएसपी कर्मी को गोली मारकर हत्या भी कर दी. मृतक की पहचान रामपुरा निवासी नीतीश कुमार राय के रूप में की गई है.

पहले से घात लगाए बदमाशों ने दिया अंजाम

बताया जाता है कि नीतीश कुमार बारा चौक स्थित एसबीआई के सीएसपी में काम करता था. रोज की तरह बुधवार की शाम करीब चार बजे वह एसबीआई से दो लाख 33 हजार रुपये निकालकर अपनी बाइक से सीएसपी के लिए रवाना हुआ. साढ़े चार बजे के आसपास वह सिंघिया-मशानखोन सड़क पर पैकड़ा-लरकटही के बीच कदम के पेड़ के पास पहुंचा तो पहले से घात लगाए एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसे पिस्टल दिखाते हुए रोक लिया.

सड़क जाम कर लोगों ने जमकर किया हंगामा

इस दौरान जैसे ही कर्मी रुका, दोनों बदमाश उसके पास मौजूद रुपये से भरे बैग छीनने लगे. कर्मी ने लूटपाट का विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके पेट में पिस्टल सटाकर गोली मार दी. इसके बाद बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकले. गोली की आवाज सुनकर जुटे लोगों ने नीतीश को जख्मी हालत में इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद लोगों ने शव को लेकर सिंघिया-दरभंगा-रोसड़ा पथ को बापू चौक के पास जाम कर जमकर हंगामा करने लगे.

डीएसपी के आश्वासन के बाद शांत हुए लोग

जाम की वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. लोगों ने पुलिस से बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने व पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष केके मंडल ने बताया कि इलाके को सील कर दिया गया है. संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. रोसड़ा डीएसपी सहियार अख्तर के आश्वासन पर लोगों ने दो घंटे बाद शाम सात बजे के सड़क जाम को खत्म किया.

यह भी पढ़ें-

परिजनों ने लगाया रोड़ा तो प्रेमी युगल ने भागकर की शादी, वीडियो जारी कर CM नीतीश से रक्षा की लगाई गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget