एक्सप्लोरर

गोपालगंज: ड्यूटी पर जाने के लिए निकले होमगार्ड की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा

मृतक होमगार्ड पर इसके पहले भी बीते 26 नवंबर को अपराधियों ने गोली चलायी थी. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अपराधियों ने होमगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, "एकडरेवां गांव में अपराधियों ने 55 वर्षीय होमगार्ड भोला सिंह की गोली मारकर तब हत्या कर दी, जब वे घर से अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे. मृतक थावे थाने में तैनात थे.''

इधर, इस घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा किया. आक्रोशित लोग सदर अस्पताल में हंगामा करने के बाद बंजारी मोड़ और चैनपट्टी के समीप एनएच-28 जाम कर दिया. इस दौरान लोगों ने सड़क पर टायर जलाए और प्रदर्शन किया.

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है

करीब चार घंटे तक हंगामें के बाद लोग सड़कों से हटे और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक होमगार्ड पर इसके पहले भी बीते 26 नवंबर को अपराधियों ने गोली चलायी थी.

गोपालगंज (सदर) अनुमंडल पुलिस अधिकारी नरेश पासवान ने कहा कि, "मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है." एसडीपीओ के मुताबिक मृतक के परिजनों ने संजय सिंह उर्फ बनरी सहित अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें-

नीतीश सरकार ने दी बड़ी राहत, कोरोना काल के 63 दिनों का व्यवसायिक वाहनों का रोड टैक्स माफ

'हम' के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, जीतन राम मांझी छोड़ सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फूड डिपार्टमेंट का एक्शन, पटना के नामी रेस्टोरेंट के खाने में मिला कॉकरोच
बिहार में फूड डिपार्टमेंट का एक्शन, पटना के नामी रेस्टोरेंट के खाने में मिला कॉकरोच
अनंत सिंह को JDU ने निकाला बाहर तो क्या बोली RJD? सामने आया बयान
अनंत सिंह को JDU ने निकाला बाहर तो क्या बोली RJD? सामने आया बयान
अनंत सिंह को JDU ने दिया करारा जवाब, '...वे पराकाष्ठा को पार गए'
अनंत सिंह को JDU ने दिया करारा जवाब, '...वे पराकाष्ठा को पार गए'
अनंत सिंह की अब विधायकी भी छिनेगी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
अनंत सिंह की अब विधायकी भी छिनेगी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget