एक्सप्लोरर

Gopalganj Momos Challenge: दो दोस्तों में चैलेंज- कितना मोमोज खा लोगे? एक की मौत, डॉक्टर का बड़ा बयान

Momos Challenge News: युवक विपिन कुमार पासवान थावे थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव का रहने वाला था. मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान थी. दुकान से ही दो युवक बुलाकर ले गए थे.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में मोमोज खाने से एक युवक की मौत की खबर सामने आई है. घटना गुरुवार (13 जुलाई) की देर शाम सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ की बताई जा रही है. ज्यादा मोमोज खाने के बाद जब एक युवक की तबीयत बिगड़ने लगी तो आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृत युवक की पहचान थावे थाने के सिहोरवा गांव निवासी विशुन मांझी के पुत्र विपिन कुमार पासवान (25 साल) के रूप में की गई है. विपिन मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था. सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ के पास उसकी दुकान थी. रोज की तरह वह गुरुवार को अपनी दुकान पर काम कर रहा था. उसके पिता विशुन मांझी ने बताया कि गुरुवार की रात दुकान पर दो युवक बुलाने के लिए आए थे और अपने साथ ले गए थे.

जहर देकर हत्या का आरोप

थावे थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. मृतक के पिता ने दोस्तों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि युवक की मौत जीत-हार की बाजी में मोमोज खाने के दौरान हुई, लेकिन पुलिस घटना की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है. उधर, युवक की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. शुक्रवार तक थाने में परिजनों की ओर से आवेदन नहीं दिया गया था.

ठीक से चबाकर नहीं खाने से हो सकती है मौत

सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसके ने अत्यधिक मोमोज खाने को लेकर चेतावनी दी है. डॉक्टर का कहना है कि मोमोज को ठीक से चबाकर नहीं खाना भी उसकी मौत की एक वजह हो सकती है. मोमोज को ठीक से चबाकर खाने के बजाय ऐसे ही निगल जाने से गले में जाकर फंस सकता है. ऐसी स्थिति में जान भी जा सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आप मोमोज को ठीक से चबाकर नहीं खाते हैं तो यह आपके गले में जाकर फंस सकता है और इससे जान जाने का खतरा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बीजेपी नेता की मौत को पार्टी बना रही पीपली लाइव? पलटवार करते हुए अब मनोज झा ने कर दी ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget