एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बीजेपी नेता की मौत को पार्टी बना रही पीपली लाइव? पलटवार करते हुए अब मनोज झा ने कर दी ये बड़ी मांग

Manoj Jha Reaction on Patna Lathicharge: आरजेडी सांसद मनोज झा ने पटना में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला किया.

पटना: राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहा पर 13 जुलाई को बीजेपी कार्यकर्ताओं पर विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. कई कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़े नेता भी घायल हुए थे. जहानाबाद के रहने वाले बीजेपी नेता विजय सिंह की मौत भी हो गई. बीजेपी का कहना है कि लाठीचार्ज से मौत हुई है और पुलिस ने इस बात से इनकार किया है. इन सबके बीच शनिवार (15 जुलाई) को आरजेडी सांसद मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमकर हमला बोला.

सांसद और आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि प्रदर्शन हमने भी किया है, हम काफी दिनों तक विपक्ष में रहे थे, लेकिन हम लोग प्रदर्शन करने के लिए बोरी में भरकर मिर्ची नहीं ले जाते थे. अभी गांधी जी होते तो वो भी यही कहते कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन का मतलब यह नहीं होता है कि बोरी में भरकर मिर्ची ले जाओ. मौत किसी की भी हो हमें दुख हुआ. आखिर किसी के घर का चिराग चला गया. एक व्यक्ति की मौत को इन लोगों (बीजेपी) ने पीपली लाइव बनाकर रख दिया है.

बिहार को चाहिए विशेष पैकेज

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आगे मनोज झा ने कहा कि बिहार और बिहार के सरोकार को लेकर हम लोगों ने सदन के बाहर और अंदर शिद्दत से लड़ाई लड़ी है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग हम करते रहे हैं. बिहार को अपना हक चाहिए. बिहार को विशेष पैकेज चाहिए. कोई भी योजना केंद्र की मैचिंग ग्रांट से चलती है, लेकिन बिहार को वो नहीं मिलता है. कोई भी योजना जो बिहार सरकार बनाकर भेजती है वो केंद्र सरकार पास नहीं करती है. बिहार का हक मारा जा रहा है.

मनोज झा ने कहा कि जातीय गणना को लेकर भी केंद्र सरकार उदासीन है. जब तक ये गणना नहीं होगी तब तक अंतिम पंक्ति तक बैठे लोगों तक विकास नहीं पहुंचेगा. जातीय गणना पर मोदी सरकार पूरी तरह चुप है. डाकबंगला चौराहे पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कहा कि हो सकता है बीजेपी के लोग ही कुछ गुंडे भेजे हों. रघुवर दास के बयान का जवाब देते हुए मनोज झा ने कहा कि बीजेपी के लोग तो अंग्रेजों के साथ घूमते थे उन्हें कहां जलियांवाला बाग का पता होगा. रघुवर दास को जलियांवाला बाग कांड देखना है या जनरल डायर का कारनामा देखना है तो वह मणिपुर जाकर देखें.  

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: मोदी सरकार पर तेजस्वी के लगाए आरोपों पर प्रशांत किशोर ने दिया जवाब, डिप्टी सीएम से पूछ डाले तीखे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget